25 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210605 WA0008
मध्यप्रदेश

ट्रांसफर नहीं तो होगा चक्काजाम

Bundelikhabar

जबलपुर(सजल सिंघई)-अनलॉक वन के दौरान पहले दिन से ही प्रशासन और व्यापारी आमने सामने डटे हुए हैं किसी न किसी बात को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पुलिस और व्यापारियों के बीच फिर से विवाद हो गया जिसके चलते व्यापारियों ने चक्काजाम करने तक धमकी दे डाली। जबलपुर में लगातार अनलॉक की प्रक्रिया जिस प्रकार जिला प्रशासन ने की है उस पर व्यापारियों की नाराजगी देखी जा रही है जगह जगह व्यापारी संघ द्वारा जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं उसी कड़ी में कांचघर चुंगी चौकी में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया व्यापारियों का कहना है कि घमापुर थाने में पदस्थ एसआई द्वारा व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है घमापुर थाने के एसआई द्वारा व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है जिसकी शिकायत व्यापारियों ने रांझी सीएसपी पूजा पांडे से की है व्यापारियों का कहना है कि घमापुर थाने के स्टाफ द्वारा लगातार व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और बेवजह व्यापारियों पर चालानी कार्यवाही व 188 की कार्यवाही की जा रही है जिसको लेकर सीएसपी पूजा पांडे को शिकायत दी गई है वही मामले में रांझी सीएसपी पूजा पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और अगर कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

टीकाकरण होने पर ही मिलेगी दुकान खोलने की अनुमति- एसडीएम

Bundeli Khabar

शिवरात्रि पर महाकालेश्वर में बनेगा विश्व कीर्तिमान: होगा दीपोत्सव

Bundeli Khabar

डोहेला महोत्सव के दूसरे दिन आकृति के नग्मों पर झूमा खुरई नगर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!