30.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0429 103203
मध्यप्रदेश

कार कुएं में जा गिरी जहाँ गाड़ी में बैठे पिता सहित दो बेटों की मौत

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

सागर/सुधीर द्विवेदी

सागर शहर के मोती नगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में एक कार कुएं में जा गिरी। कार में पिता और उसके दो पुत्र सवार थे। घटना रात करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची, जिसने रेस्क्यू कर क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला। इस हादसे में कार में सवार पिता और उसके दो पुत्रों की मौत हो गई हैं। जिनके शव देर रात कुएं से बाहर निकाल लिए हैं। जानकारी के अनुसार सिहोरा के पास शिकापुर शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक हिमांशु तिवारी 45 वर्ष रात में अपने घर के बाहर अपने 7 वर्षीय बेटे बिट्टू और 4 वर्षीय बेटे ध्रुव के साथ कार में थे । तभी कार अनियंत्रित होकर घर के पास बने कुए में जा गिरी।

हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मोती नगर पुलिस मौके पर पहुंची। कुआं काफी बड़ा और गहरा था। पानी अधिक होने के कारण कार गहरे पानी में डूब गई। आनन-फानन में पुलिस ने एसडीआरएफ और क्रेन को मौके पर बुलाया। क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया। कार में सवार हिमांशु, बिट्टू और 4 वर्षीय पुत्र ध्रुव मौत हो गई। तीनों के के शवों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी हुई।


Bundelikhabar

Related posts

पृथ्वीपुर उप चुनाव:काँग्रेस प्रत्याशी नितेन्द्र सिंह ने किया नामांकन दाखिल

Bundeli Khabar

बडामलहरा वन क्षेत्र में जोरों पर है अवैध सागौन कटाई

Bundeli Khabar

मंत्री गोपाल भार्गव ने किया औचक निरीक्षण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!