22.2 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210615 WA0027
मध्यप्रदेश

सोशल ऑडिट में पारदर्शिता लाने हुई संघ की बैठक

Bundelikhabar

बड़ा मलहरा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर शुभम शर्मा के लिए बनी सहमति
बिजावर(कपिल खरे)- सोशल ऑडिट में पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें बड़ा मलहरा ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए शुभम शर्मा के नाम पर आम सहमति बनी। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विलेज सोसल एनिमेटर संघ मध्यप्रदेश की बैठक सिद्धक्षेत्र सेंधवा में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसहमति से शुभम शर्मा को बड़ामलहरा का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। शुभम ने कहा कि मुझे संघ के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाउंगा एवं सब को साथ लेकर चलूँगा। जिससे संघ को मजबूती मिले। संघ के जिला मीडिया प्रभारी कपिल खरे ने बताया कि मंगलवार को व्हीएसए महासंघ की प्रदेश सचिव स्वेता परुचि की मौजूदगी मे कोरोना गाइडलाइन पालन करते हुए बैठक आयोजित की गई जिमसें मनरेगा एवं विभागीय कार्यों का ऑडिट करने वाले विलेज सोशल एनिमेटर से उनके कार्यों और उनके अधिकारों के संबंध में चर्चा की गई साथ ही प्रदेश स्तर पर सरकार से मांगों की चर्चा की एवं सर्वसहमति से शुभम शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भरत चतुर्वेदी , जिला सचिव मुनमुन द्विवेदी, बिजावर ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परमार, व्हीएसए शिवम रावत ,सूरज पाठक, स्वतंत्र नामदेव, यशवंत पांडे, दीपा ,गयादीन रैकवार, यशपाल, एवं अमित कर्ण आदि ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष शुभम शर्मा को बधाई दी।

IMG 20210615 WA0028

Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

अपनी सूझबूझ से ट्रेन हादसे को टालने वाले युवक को किया गया सम्मानित

Bundeli Khabar

टीकमगढ़: सहकारी समिति की डायरेक्टर के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू के छापे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!