26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 7
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री की सरकार को चेतावनी

Bundelikhabar

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कलेक्टर दीपक आर्य को लिखा पत्र,कड़ान सतगढ़ परियोजना में भूअर्जित  भूमि का किसानों, आदिवासियों को शीघ्र भुगतान कराने की माँग, दी आंदोलन की चेतावनी।

सागर / ब्यूरो

कड़ान सतगढ़ परियोजना अन्तर्गत नरयावली विधानसभा के ग्राम सिलेरा, बेरखेरी सुबंश, बेरखेरी खुर्द, खानपुर, हफसीली, पथरिया हाट, इकपना बसोना आदि ग्रामो के किसानों, आदिवासीयों की भूअर्जित भूमि / मकान का भुगतान तथा व्यवस्थापन यथाशीघ्र करने को लेकर म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कलेक्टर दीपक आर्य को पत्र लिखा है। पूर्व मंत्री चौधरी ने कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा कि जल संसाधन विभाग द्वारा कड़ान सतगढ़ परियोजना निर्माणाधीन हैं।

उक्त परियोजना में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलेरा, बेरखेरी सुबंश, बेरखेरी खुर्द, खानपुर, हफसीली, पथरिया हाट, इकपना बसोना आदि ग्रामों की भूमि / मकान आदि शासन के द्वारा भूअर्जित की है। उनके आवार्ड पास होने के बाद किसान व गरीब आदिवासी भुगतान के लिये शासकीय कार्यालयों व बैंक के चक्कर काटने को मजबूूर हैं।  किन्तु उनका सालों से अटका भुगतान नही हो सका हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम खानपुर आदि ग्रामों के आदिवासियों को भी व्यवस्थापन की भूमि उपर्युक्त स्थान पर आवंटित नही की जा रही हैं। साथ ही ग्राम खानपुर, पथरिया आदि अन्य ग्रामों की भूअर्जित भूमि के भुगतान दरों में अंतर से किसान व आदिवासी प्रभावित हो रहे हैं।जिसकी ओर किसी कभी ध्यान नही है।श्री चौधरी ने चेतावनी दी हैं कि किसानों व आदिवासियों को उनकी भूअर्जित भूमि का यथाशीघ्र भुगतान तथा व्यवस्थापन यथाशीघ्र किया जावे अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों व आदिवासियों के सम्मान में आंदोलन को वाध्य होगी जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व शासन / प्रशासन का होगा।


Bundelikhabar

Related posts

शासन / प्रशासन के स्कूली बच्चों को मूंग वितरण के दावे खोखले साबित: पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने भाजपा सरकार की किसान व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ निकाला विशाल जन आक्रोश मार्च

Bundeli Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन आज से

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!