23.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 1 9
मध्यप्रदेश

बंटी-बबली:नाबालिग प्रेमी का कर्ज चुकाने प्रेमिका ने लूटे 11 लाख

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

जबलपुर से एक पैसे ठगी का मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 बर्षीय युवती अपने नाबालिक बॉयफ्रेंड के साथ मिल कर लोगों के पैसे निकाल लिया करती थी जिसका माध्यम होता था योनो एप, जबलपुर नगर में यह जोड़ी मिस्टर नटवरलाल बनी बैठी थी चूंकि महिला स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में अंश कालीन सेवाएं दे रही थी जो योनो और क्रेडिट कार्ड का काम देखती थी, दोनो ने अभी तक अनुमानतः 11 लाख रुपये की निकासी लोगों के खातों से की थी। जिनमे आठ लोगों के खाते शामिल है।


जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि बरेला और क्राइम ब्रांच की टीम ने आवेदकों की शिकायत के आधार पर बैंक में लिंक मोबाइल नंबर को सर्च किया था. इसी आधार पर टीम ने गोहलपुर निवासी संजना गुप्ता और उसके 17 वर्षीय बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से करीब 10 हजार रुपए नगद, 1.10 लाख रुपए के चार मोबाइल और डेढ़ लाख रुपए के जेवर बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें-अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को14 दिन रहना पड़ेगा जेल में

आरोपी युवती संजना जबलपुर के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है. इसके साथ ही वह महाराजपुर स्थित एसबीआई में संविदा पर योनो एप और क्रेडिट कार्ड का भी काम करती थी, जबकि उसका नाबालिग बॉयफ्रेंड सिलाई का काम करता है. आरोपी युवक ने लोन पर ट्रक लिया था, इसके चलते उसे कुछ जेवर गिरवी रखने पड़े थे. अपने बॉयफ्रेंड की मदद के लिए युवती ने फ्रॉड किए।


एसपी ने बताया कि संजना एसबीआई महाराजपुर में क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करती थी. बैंक खाता धारकों से उनके दस्तावेज की फोटो कॉपी लेकर वह इन दस्तावेजों के माध्यम से ग्राहकों से संबंधित बैंक शाखा में जाकर उनके खाते से अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा लेती थी. इसके लिए वह खाता धारकों के फर्जी हस्ताक्षर भी कर देती थी. इसके बाद खाते की पूरी जानकारी और OTP उसके मोबाइल में आने लगते थे. जिसके बाद योनो एप के माध्यम से वह वारदात को अंजाम देती थी।


आरोपी संजना गुप्ता ओटीपी अपने 17 साल के बॉयफ्रेंड को बताती थी. वह एटीएम के माध्यम से खाते से पैसे निकाल लेता था. अभी तक आरोपियों के खिलफ बरेला थाने में रामपुर छापर निवासी शिवानी रैकवार ने खाते से 1.60 लाख रुपए निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई है. इसी तरह पिपरिया इंद्र बरेला निवासी अर्चना यादव ने शिकायत कर बताया कि उसका खाता एसबीआई बरेला में है, उसके खाते में 1 लाख 61 हजार 490 रुपए थे. 16 जुलाई को उसे पता चला कि उसके खाते से भी पैसे निकाल लिए गए. इस तरह और भी कई शिकायतें आरोपियों के खिलाफ मिली हैं।


Bundelikhabar

Related posts

बरगी बांध के शाम सात बजे खोले गए सात गेट

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

भवन नहीं तो वोट नहीं:क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!