25.9 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1628567965025
मध्यप्रदेश

ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर “सागर मैराथन” में दौड़ेगा सागर

Bundelikhabar

ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस
पर “सागर मैराथन” में दौड़ेगा सागर
मैराथन दौड़-2021 में भाग लेकर बनाए स्वस्थ सागर

सागर / ब्यूरो
हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिन एवं 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर सागर मैराथन में दौड़ेगा इस संबंध में आत्मनिर्भर सागर-स्वस्थ्य सागर उद्देश्य के तहत 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर सागर मैराथन दौड़-2021 का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर दीपक सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को स्मार्ट सिटी ऑफिस के सभाकक्ष मैं बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत, लेफ्टि. कर्नल महार रेजीमेंट, कमाण्डेंट, 10वी बटालियन सागर, , जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ,उप पुलिस अधीक्षक यातायात, जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग, रक्षित निरीक्षक पुलिस विभाग, खेल विभाग के विभागीय प्रशिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

सर्व प्रथम जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप अविद्रा द्वारा आत्मनिर्भर सागर/स्वस्थ्य सागर अंतर्गत 29 अगस्त 2021 राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित की जाने वाली सागर मानूसन मैराथन दौड़ के संबंध में तैयार की गई कार्यक्रम रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी गई।

अविद्रा ने वताया कि आत्मनिर्भर सागर/स्वस्थ्य सागर अंतर्गत मैराथन दौड़ महार रेजीमेंट सागर एवं जिला प्रशासन सागर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 29 अगस्त 2021 को प्रस्तावित की गई है। उक्त मैराथन में तीन प्रकार की दौड़ आयोजित की जाना प्रस्तावित है। रन फॉर फन- 05 किलोमीटर में निर्धारित आयु 55 वर्ष, मिनी मैराथन- 10 कि.मी. में निर्धारित आयु 15 वर्ष से अधिक (बालक/बालिका) और हाफ मैराथन- 21 कि.मी. में निर्धारित आयु 15 वर्ष से अधिक (बालक/बालिका) भाग ले सकेंगे।

कलेक् दीपक सिंह द्वारा 29 अगस्त 2021 राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ आयोजित कराने की स्वीकृति देने के साथ सभी संबंधित विभागो को अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर समीर सौरभ, कमाण्डेंट 10 वी वटालियन सागर, संजीत फोगाट, लेफ्टि. कर्नल महार रेजीमेंट सागर, नगर निगम आयुक्त आर पी अहिरवार , राहुल सिंह राजपूत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी , श्री रजत गुप्ता,तथा प्रदीप अविद्रा जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, तन्मय संजय दादर सहित अधिकारी मौजूद थे।
समिति मैराथन दौड़ एवं रूट चार्ट तैयार करने संबंधी समस्त कार्यवाही कर अतिशीघ्र कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियो को ऑन लाईन आवेदन करना होगा। इस हेतु स्मार्ट सिटी सागर द्वारा बेवसाईट पर ऑन लाईन फार्म तैयार किया जा रहा है। मैराथन में भाग लेने वाले विजेता/स्थान प्राप्त खिलाड़ियो को नगद पुरस्कार देने हेतु पुरस्कार राशि प्रस्तावित की गई है। इस पर समिति अपना निर्णय लेगी।

FB IMG 1628567970298

Bundelikhabar

Related posts

ऑडी कार में अवैध शराब का परिवहन

Bundeli Khabar

नाबालिक से लगातार दो बर्ष तक करते रहे दुष्कर्म

Bundeli Khabar

जीका वाइरस से सर्तक और सावधान रहें : मुख्यमंत्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!