31.4 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

पीएचक्यू ने जारी किए आदेश , अब पुलिस कर्मी जा सकेंगे अवकाश पर

Bundelikhabar

भोपाल(सौरभ शर्मा)- पुलिस मुख्यालय भोपाल मध्यप्रदेश ने आदेश करते हुए पुलिस कर्मियों के अवकाश पर लगी रोक हटा दी है। गैर तलब है कि कोरोना काल के चलते पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मार्च में आदेश जारी करते हुए पुलिस कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी थी। किन्तु पुलिस बल को राहत देते हुए पुलिस मुख्यालय ने अवकाश बहाली कर दी है।

कोरोना काल मे लगी थी रोक
कोरोना काल मे संक्रमण को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू प्रस्तावित किया गया था जिसके चलते समस्त पुलिस कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई थी और शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस बिभाग ने भी अपने कर्तव्य का निर्वहन भली भांति किया, आज कोरोना की स्थिति सामान्य होते ही पोलिस मुख्यालय प्रशासन बिभाग द्वारा जिले से समस्त पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी करते हुए पुलिस कर्मियों की अवकाश बहाली कर दी गई है। जिससे लगभग 1 लाख पुलिस कर्मियों को फायदा मिलेगा जो कोरोना ड्यूटी के चलते अपने परिवारजनों को समय नही दे पाए हैं। इस आदेश के बाद अब जिले के सक्षम अधिकारी छुट्टी प्रदान करने के पात्र होंगे। इससे राज्य की प्रशासनिक सेवा अधिकारी से ले कर आरक्षक तक सभी को राहत की सांस मिली है जिन्होंने पिछले तीन महीनों से रात दिन एक करते हुए कोरोना की जंग में एक ओर से मोर्चा संभाला रखा और इस महामारी से आज जन की रक्षा का दायित्व संभाला।


Bundelikhabar

Related posts

पंजाब में हुई घटना के विरोध में सांसद के नेतृत्व में निकला मशाल जुलूस

Bundeli Khabar

सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के बैंक लॉकर ने उगला सोना और चांदी

Bundeli Khabar

हत्या: निगरानीशुदा बदमाश की तीन आरोपियों ने की चाकू से गोदकर हत्या

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!