22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
InShot 20210530 135841078
मध्यप्रदेश

कलेक्टर नेअधिकारियों पर लगाया जुर्माना

Bundelikhabar

दमोह(भारती शर्मा)– सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों के संबंध में प्रतिवेदन पेश न करने पर कलेक्टर एस. के.चैतन्य ने समस्त विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया है। ज्ञात हो कि जुलाई 2020 से जनवरी 2021 के मध्य की गई शिकायतों के प्रतिवेदन विभागों ने आज दिनांक तक पेश नही किये जिससे शिकायतें लंबित पड़ी हुई हैं और फरियादी परेशान हो रहा है। जिसके तहत कलेक्टेर दमोह एस. के.चैतन्य ने कार्यवाही करते हुए लंबित शिकायतों के प्रतिवेदन पेश न करने के संदर्भ में उक्त कार्यवाही की है ताकि अन्य विभागों में पड़ी शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण हों। चूंकि जब लोग किसी मुहकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों से त्रस्त हो जाते हैं और वहाँ उनकी सुनवाई नही होती है तब जा कर वो सीएम हेल्प लाइन पर अपनी गुहार लगाते हैं। जिस पर भी अगर कार्यवाही न हो तो आवेदक निराश हो जाते हैं। इसी क्षेत्र में कलेक्टेर ने कदम उठाते हुए समस्त विभागों के अधिकारियों पर 41 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया है जो बिगत सात दिनों में कार्यालय में जमा करना है और ऐसा न करने पर ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसके तहत ऊर्जा बिभाग के 15 कर्मचारियों के विरुद्ध 26 हजार 600 रुपये, नगरपालिका के 6 अधिकारियों के विरुद्ध 71 सौ रुपये, ग्रामीण विकास के 7 अधिकारियों को 3 हजार 4 सौ रुपये, खनिज बिभाग को 6 सौ रुपये, खाद्य आपूर्ति को 9 सौ रुपये, राजस्व अधिकारियों को 500 रुपये, स्वास्थ्य विभाग को 6 सौ रुपये, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को 100 रुपये एवं होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट को 100 रुपये के साथ अन्य विभागों पर भी जुर्माना की कार्यवाही की गई। एवं कलेक्टर दमोह द्वारा शिकायतों को जल्द के जल्द निपटने को आदेशित भी किया गया।

images 5 5

Bundelikhabar

Related posts

अटल भूजल योजना की जिला यूनिट की कलेक्टर ने ली बैठक

Bundeli Khabar

दिग्विजय सिंह के समर्थन में कोंग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

सेवा दिवस पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बाँटी 25 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक मोटर साईकिल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!