भोपाल– खातेगांव खाद्य निरीक्षक प्रियंका अग्रवाल ने अनुविभागीय अधिकारी पर खेड़खानी के आरोप लगाए हैं। हालांकि आरोपों के फ़ूड इंस्पेक्टर ने पुख्ता सबूत मुहैया कराए हैं। उन्होंने बताया कि SDM संतोष तिवारी अक्सर उन्हें सोशल मीडिया के जरिये अश्लील संदेश भेजते हैं व्हाट्सएप पर गंदे मैसेज भेजते हैं एवं मध्य रात्रि 11 बजे 12 बजे अपने कमरे पर आने के लिए दबाब बनाते हैं हालांकि उक्त शिकायत पर कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें खातेगांव से हटा दिया गया है। उक्त शिकायत के साथ खाद्य निरीक्षक प्रियंका अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष व्हाट्सएप चैट साथ कुछ कॉल रिकॉर्डिंग के सबूत भी पेश किए है एवं उनके द्वारा बताया गया कि कुछ घटनाएं SDM कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी थी किन्तु SDM तिवारी ने उनको डिलीट करवा दिया है हालांकि उनकी रिकवरी करवाई जाएगी। फ़ूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने SDM तिवारी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।


