31.2 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

आरटीओ की बड़ी कार्यवाही: 10 एम्बुलेंस को किया जब्त

Bundelikhabar

:जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 10 एंबुलेंस को किया जप्त

:नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में आज आरटीओ विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियम विरुद्ध तरीके से खड़ी हुई करीब 10 एंबुलेंस को जप्त कर लिया जानकारी अनुसार मेडिकल कॉलेज में मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए एंबुलेंस चालक शासन के द्वारा तय की गई गाइडलाइन से अधिक बिल वसूलते इतना ही नहीं मरीजों से मारपीट के अनेक मामले अब तक सामने आ चुके हैं।

जिसके चलते जबलपुर कलेक्टर इलैयाराजा टी ने आरटीओ विभाग को फटकार भी लगाई थी| जिसके बाद नींद से जागे विभाग ने कार्यवाही को अंजाम दिया वही इस कार्यवाही के बाद प्राइवेट एंबुलेंस चालकों में हड़कंप की स्थिति है| वहीं पिछले दे दो जिस प्रकार से मेडिकल अस्पताल में एंबुलेंस संचालकों की मनमानी के चलते एक महिला की जान चली गई थी जिसके बाद जिला कलेक्टर डॉक्टर एलैयाराजा पी के द्वारा मेडिकल अस्पताल का दौरा किया गया था और वहां पर मौजूद प्राइवेट एंबुलेंस ओं को बाहर का रास्ता जिला कलेक्टर के द्वारा दिखाएं गया था उसके बाद जबलपुर परिवहन विभाग को जिला कलेक्टर के द्वारा निर्देशित किया गया था कि प्राइवेट एंबुलेंस पर नकेल कसी जाए जिससे की आम नागरिकों को निजी एंबुलेंस संचालकों की मनमानी का सामना ना करना पड़े वहीं जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद देर से ही सही पर परिवहन विभाग का जबलपुर अमला जागा है और आज परिवहन विभाग के अमले के द्वारा निजी एंबुलेंस संचालकों पर कार्रवाई करते हुए 8 से 10 एंबुलेंस ओं को जप्त किया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

समाधान योजना का लाभ उठाने अंतिम 2 दिन शेष

Bundeli Khabar

हत्या:शराब के लिए पैसे न देने पर चाकू से गोदा

Bundeli Khabar

कैबिनेट मंत्री के बंगले से थोड़ी दूरी पर भू-माफियाओं का बीच सड़क पर कब्जा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!