29.3 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210604 WA0010
मध्यप्रदेश

राधारमन पस्तौर विधायक प्रतिनिधि नियुक्त

Bundelikhabar

टीकमगढ़(भूपेंद्र बशिष्ठ)- जिला पंचायत सदस्य एवं वन समिति के चेयरमैन राधारमन पस्तौर को खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी द्वारा जिला स्तरीय बैठकों के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। आगे से जिला स्तर पर होने वाली समस्त बैठकों में राधारमन पस्तौर विधायक की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के तौर पर सम्मिलित होंगे। गैर तलब है कि पस्तौर चंदेरा जिला पंचायत सीट से वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य भी हैं एवं अभी हाल ही में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली थी। एवं आने वाले समय मे उनको पृथ्वीपुर से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि टीकमगढ़ जिले में उनके समर्थकों की संख्या बहुतायत में है। विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने की बात सुनते ही उनके निवास पर काफी संख्या में बधाई देने वाले पहुंचे और अपनी शुभकामनाएं राधारमन पस्तौर जी को दीं।

IMG 20210604 WA0010

Bundelikhabar

Related posts

जबलपुर में रेत माफिया द्वारा महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी

Bundeli Khabar

वन विभाग की कार्यकुशलता से शिकारी गिरोह रंगे हाथों गिरफ्तार

Bundeli Khabar

रंगों का पर्व होली : पुलिस की अपील जनता के नाम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!