40.9 C
Madhya Pradesh
May 24, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

मा. कलेक्टर महोदय का संदेश

Bundelikhabar

जबलपुर(सजल सिंघई)– बीते रोज व्यापारी बंधुओं की पूरा बाज़ार खोलने की मांग पर विचार करते हुए , माननीय कलेक्टर महोदय ने व्यापारी बंधुओं से अपील की है कि वर्तमान परिस्थित को ध्यान में रखते हुए हमें अभी संयम के साथ सावधानी जरूरी है अनलॉक प्रक्रिया चरण बद्ध तरीके से चालू हो चुकी है। ये शहर और शहर के नागरिक हमारे और आपके हैं इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी और आपकी ही है। ये संदेश उन्होंने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया एकाउंट से दिया।

प्रिय व्यापारी बंधु
आपकी भावनाओ को हम पूरी तरह से समझते है। परंतु आप भी जानते है कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है। अभी भी शहर मे 1100 केस एक्टिव है 500 से अधिक अस्पताल मे भर्ती है प्रति दिन 90 लोग पॉजिटिव आ रहे है। बाजार एक साथ पूरा नही खोला जा सकता । संक्रमण की चेन टूटती रहे इसके लिए धीरे धीरे खोलना उचित होगा अन्य स्थानों पर भी यही किया जा रहा है । आदेश मे लिखा भी गया है कि पुर्विचार किया जावेगा। परन्तु उसके लिए टाइम लगता है और प्रोसेस है हमे उसका पालन करना जरूरी होता है। इस फेस मै आधा ट्रेड खोले जा चुके है।
आपकी भावनाओं और वस्तुस्थिति पर पूर्ण संवेदना के साथ विचार किया जा रहा है पर कुछ दिन धैर्य रखना समय की मांग है। यदि एक साथ पूरा खोल दिया और संक्रमण फैला तो शहर का आम जन संक्रमित हुआ तो वो आपको और हमे माफ नही करेगा।
कुछ दिन और धैर्य रखे। आगे सब ठीक होगा और शहर के हित मैं होगा।

आपका अपना
कर्मवीर शर्मा


Bundelikhabar

Related posts

भोपाल कांड: मुख्यमंत्री ने सीमा के हौसले को किया सलाम

Bundeli Khabar

कटंगी में हुआ स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन

Bundeli Khabar

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने की कोरोना की तीसरी लहर से निपटने मेडिकल कॉलेज की तैयारियों की समीक्षा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!