28.7 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
images 1 7
क्राइम

अस्सी हजार रुपये की शराब जप्त

Bundelikhabar

दमोह(भारती शर्मा)- दमोह जिले में आज कल पुलिस शराब माफियाओं के पीछे हाथ धो कर पड़ी हुई है प्रतिदिन दमोह जिले में शराब माफ़ियायों पर दबिश दी जा रही है और हजारों की शराब जप्त की जा रही है। एसपी तेनीवर अपने पुलिस अमले को सतर्क किये हुए हैं गैर तलब है कि लॉक डाउन के दौरान शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है जिससे शराब माफिया चोरी छिपे शराब की तस्करी कर रहे हैं। मा. एसपी महोदय के आदेशानुसार कोतवालों टीआई सत्येंद्र सिंह के मार्गदर्शन में लॉक डाउन वाहन चैकिंग के दौरान एक ओटो वाहन में 305 देसी क्वाटर जप्त किये गए। प्राप्त सूत्रों के अनुसार लॉक डाउन में वाहन चैकिंग चल रही थी तभी एक ओटो रिक्शा में तकरीबन 80 हजार रु कीमत की शराब जप्त की गई। शराब तस्करी करने वाले सुयोग चौबे, दिलीप चौबे, विकास चौबे और प्रकाश कोरी के विरुद्ध धारा 34(2), 42 आबकारी एक्ट 188, 269 आईपीसी, एवं 51 आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया किया। आरोपियों के मुताबिक उक्त शराब रानीताल जबलपुर से खरीद कर दमोह में बिक्री हेतु लाई गई थी। गैर तलब है कि लॉक डाउन के दौरान जब शराब बिक्री पर रोक कायम है तब ऐसे में आपराधिक तत्व वाई पास पर ढाबों में शराब की बिक्री करते हैं।

Screenshot 2021 0602 100649


Bundelikhabar

Related posts

मीरा भाईंदर–वसई विरार क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार।

Bundeli Khabar

लोटस बार पर क्राइम ब्रांच-3 की कार्यवाही

Bundeli Khabar

सिर कटी लाश की हत्या की गुत्थी सुलझी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!