28 C
Madhya Pradesh
September 9, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221111 WA0004
मध्यप्रदेश

बेदखली के नाम पर छावनी वासियों से छलावा कर रहें नरयावली विधायक:पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा के नरयावली विधायक प्रदीप लारिया पर छावनी क्षेत्र के रहवासियों को बेदखली के नोटिस व प्रधानमंत्री आवास के नाम पर छलावा करने का आरोप लगाते हुये कहा कि छावनी कैन्ट क्षेत्र में पार्षद से लेकर विधायक और सांसद तक के पदों पर भाजपा के लोग काबिज हैं और देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं।

चौधरी ने कहा कि छावनी क्षेत्र वासियों को जारी किये गए वेदखली के नोटिस रोकने व प्रधानमंत्री आवास सहित ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों की तरह शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में अपनी अक्षमता छिपाने के लिए नरयावली विधायक प्रदीप लारिया छावनी क्षेत्र वासियों के साथ स्टेशन हैड क्वाटर के एडम कमांडेंट को ज्ञापन देकर छलावा कर घड़ियाली आँसू बहा रहे हैं जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं कि जब छावनी क्षेत्र वासियों को बेदखली के नोटिस दिये गये और विगत 09 अक्टूबर को कांग्रेसजनों के जाने के बाद छावनी वासियों के बीच पहुंचे विधायक श्री लारिया ने छावनी वासियों को आश्वासन देते हुए कहा था कि किसी को भी छावनी प्रशासन के नोटिस से घवड़ाने की जरूरत नही है वावजूद छावनी वासियों को पुनः नोटिस दिये गये हैं जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती हैं।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने विधायक श्री लारिया से कहा हैं कि अगर वास्तविकता में वह छावनी वासियों को दिये गए बेदखली के नोटिस रोकने व प्रधानमंत्री आवास सहित ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों की तरह शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना चाहतें हैं तो छावनी वासियों की आर पार की लड़ाई कांग्रेस पार्टी के साथ लड़ें।


Bundelikhabar

Related posts

सुदामा मिलन के पश्चात पुष्प होली के साथ सम्पूर्ण हुई श्रीमद्भागवत कथा

Bundeli Khabar

बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार मेला होगा मील का पत्थर साबित -विधायक प्रदीप लारिया

Bundeli Khabar

विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!