31.7 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230407 WA0035
मध्यप्रदेश

गुड फ्राइडे पर सेंट जोसेफ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गुड फ्राइडे पर सेंट जोसेफ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी हुए शामिल।

सागर / गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को सागर के सेंट जोसेफ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। यह दिन प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाने की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। प्रार्थना सभा में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने अपने साथियों के साथ शामिल होकर कहा कि गुड फ्राइडे का दिन हमें प्रभु येसु मसीह के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। प्रभु यीशु के जीवन से हमें दया, प्रेम, क्षमा,करूणा,त्याग एवं धैर्य की प्रेरणा मिलती है। प्रभु येसु की दी हुई शिक्षाएँ संपूर्ण मानवता के लिये सदैव प्रेरणा रहेंगी। प्रभु यीशु को विनम्र श्रद्धांजलि व भावपूर्ण शत शत नमन। प्रार्थना सभा में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के साथ प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश राय, पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी, अशरफ खान,कोमल सिंह आदि थे। विशेष प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

भाजपा ने जाति और धर्म के नाम पर जनमानस को तोड़ने का काम किया: पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

Bundeli Khabar

हत्या या दुर्घटना: गम्भीर हालात में मिली महिला की लाश

Bundeli Khabar

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ श्री गणेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!