सागर/ब्यूरो
सागर जिले के गौरझामर वन परिक्षेत्र अंतर्गत नीम घाटी के वनों में “अनुभूति” कार्यक्रम में महिला वर्ग के लिये शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गौरझामर की छात्राओं ने भाग लिया। इसके साथ विद्यालय के शिक्षकों सहित वन स्टॉफ ने भी शिविर में शिरकत की। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने छात्राओं को अहम जानकारियां देने के साथ सभी को पुरस्कृत भी किया।
वन विहार में शिक्षकों एवं वन विभाग के स्टॉफ ने छात्राओं को वन और वन्य-प्राणियों की अहम जानकारी से अवगत कराया। वन्य-प्राणियों को रेस्क्यू किये जाने की प्रक्रियाओं की जानकारी रेस्क्यू वाहन के माध्यम से दी गई। उक्त शिविर में 120 छात्राओं ने भाग लिया, शिविर के दौरान सभी को मास्क सेनेटाइजर सहित अन्य साम्रगी उपलब्ध कराई गई।

