27.8 C
Madhya Pradesh
October 25, 2026
Bundeli Khabar
images 7 4
मध्यप्रदेश

बंजारा झील के काम में लापरवाही नामंजूर – मंत्री राजपूत

Bundelikhabar

सागर(अभिलाष पवार)– सागर की लाखा बंजारा झील का सौन्दर्यकरण कार्य को आकस्मिक देखने पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने धीमी गति से चल रहे कार्य पर अपनी नाराजगी जाहिर की। गैरतलब है कि सागर स्थित लाखा बंजारा झील का 100 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है जिसका कार्य ठेकेदारों द्वारा बहुत ही मंद गति से किया जा रहा है। मंत्री राजपूत के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाखा बंजारा झील के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है जिसमे कार्य के दौरान ठेकेदारों को 18 करोड़ रुपये भी भुगतान कर दिया गया है किंतु कार्य को धीमी गति से चलता देख परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नाराजगी जताई और ठेकेदार एवं अधिकारियों को एक माह के अंदर अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करने को आदेशित किया। मंत्री राजपूत के कहा कि ये प्रोजेक्ट मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसमे लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि लाखा बंजारा झील में लाखा बंजारा की विशाल प्रतिमा भी लगाई जायगी जिस पर उनकी शौर्य गाथा अंकित की जाएगी जिससे आगे आने वाली पीढ़ियों को आपके इतिहास का ज्ञान हो सके।

images 9 3

Bundelikhabar

Related posts

राज कुमार धनौरा का मंत्री राजपूत पर एक बार फिर प्रहार

Bundeli Khabar

सागर: नवागत कलेक्टर का औचक निरीक्षण

Bundeli Khabar

अवैध उत्खनन पर प्रशासन का जोरदार प्रहार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!