19.2 C
Madhya Pradesh
October 25, 2026
Bundeli Khabar
images 10 3
मध्यप्रदेश

दमोह जिले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

Bundelikhabar

दमोह(भारती शर्मा)- दमोह जिला पुलिस बल आज कल अनैतिक कार्यो को लेकर बहुत चौक चौबंद है जिसके तहत संपूर्ण जिले में आपराधिक गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान चल रहे अनैतिक कार्यों पर पुलिस अपना अंकुश लगा रही है। इसी क्रम में माड़ियादो, हटा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का घर पकड़ अभियान चालू है बीते रोज दमोह जिले की पुलिस द्वारा कार्यवाही कर जिले में अलग अलग जगह तकरीबन 40 लीटर कच्ची शराब एवं 27 देशी शराब क्वाटर जप्त किये गए वहीं दूसरी ओर दो अलग अलग जगह पर छापामारी कर 12 जुआरियो के साथ 9000 रुपए जप्त किये गए। पुलिस अधीक्षक तेनीवार जी के अनुसार कोरोना कर्फ्यू के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की तस्करी और व्यापार की शिकायतें मिल रही थी। जिसके तहत इन कृत्यों पर अंकुश लगाने ये कार्यवाहियां की गई है और आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाहियाँ सुचारू रूप से जारी रहेगी।

images 10 3

Bundelikhabar

Related posts

महंगाई की मार से परेशान आम नागरिक

Bundeli Khabar

टीकारण प्रोत्साहन प्रथम पुरुस्कार 15 हजार रुपये नगद

Bundeli Khabar

कोरोना अलर्ट: बच के रहना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!