28 C
Madhya Pradesh
September 9, 2026
Bundeli Khabar
images 4
मध्यप्रदेश

बकस्वाहा जंगल विनाश रोकने के लिए प्रदेश के मुखिया के नाम कांग्रेस आईटी सेल ने दिया ज्ञापन

Bundelikhabar

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)-महाराजपुर क्षेत्र के निवासी एवं युवा कांग्रेसी नेता आईटी सेल के जिला अध्यक्ष दीपांशु रंजन यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बक्सवाहा में वृक्षों को न काटने की मांग की है गौरतलब हो कि बक्सवाहा में हीरा परियोजना के तहत 2 लाख के करीब वृक्षों को काटने की मंजूरी दी गई थी जिस पर अब तमाम समाजसेवी संगठनों एवं समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने विरोध शुरू किया है इसी क्रम में कांग्रेसी आईटी सेल के जिला अध्यक्ष एवं महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता दीपांशु रंजन यादव ने एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा है जिसमें बक्सवाहा में वृक्षों को न काटने की मांग की गई है !

IMG 20210526 WA0012

प्रकृति से ही है मानव जीवन सुरक्षित-दीपांशु रंजन यादव

प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में दीपांशु रंजन यादव ने प्रकृति से ही मानव जीवन को सुरक्षित बताया है इस पत्र के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दीपांशु रंजन यादव ने कहा कि प्रकृति हमारे लिए सब कुछ है और प्रकृति से ही मानव जीवन सुरक्षित है प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना करना अनुचित होगा उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जहां ऑक्सीजन की कमी हो रही है वही सरकार ने इतनी बड़ी संख्या में एक स्थान से पेड़ काटने की अनुमति दे दी है और दूसरी ओर सरकार लगातार ऑक्सीजन प्लांट लगवाने में जुटी हुई है कहीं न कहीं यह दो फैसले एक दूसरे के विरोधाभासी साबित हो रहे हैं और सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो मजबूरन कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने पर बाध्य होगी !

IMG 20210526 WA0011

Bundelikhabar

Related posts

सारा अली ख़ान स्टारर फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का फर्स्ट-लुक जारी

Bundeli Khabar

टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने कलेक्टर महो. ने की अपील

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने उ.प्र.की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर किया विरोध  प्रदर्शन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!