पाटन//संवाददाता
मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए कांग्रेस नायक राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की आवाज पाटन नगर तक गूंजती नजर आई, नगर के सामुदायिक भवन में छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन उपस्थित हो कर कार्यक्रम में शिरकत की, प्रोजेक्टर के माध्यम से सामुदायिक भवन पाटन में राहुल गांधी के संवाद को सुना क्योंकि राहुल गांधी द्वारा मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे समस्त घोटालों को उजागर किया, उन्होंने बताया कि प्रदेश में परीक्षा होने से पेपर परीक्षार्थीयों तक पहुंच जाते है कभी व्यापम घोटाला तो कभी पटवारी परीक्षा घोटाला यहां तक की नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के भी पेपर लीक हो जाते है जिससे कि प्रतिभावान बच्चे पीछे रह जाते है।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों का पोस्ट मार्टम किया गया तथा बताया गया कि भाजपा सरकार कैसे किसान विरोधी सरकार तो थी ही लेकिन अब छात्र विरोधी सरकार भी हो गई, सामुदायिक भवन पाटन के उक्त कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे साथ ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिसमें ठाकुर विक्रम सिंह, संजय गुरु वरिष्ठ नेता, राम विनय करसोरिया वरिष्ठ नेता, संजय यादव ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस,राजेश मिश्रा, जितेंद्र पाठक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

