22.4 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1010 103431
मध्यप्रदेश

स्वर्णिम विजय वर्ष पर 50 किलोमीटर की मैराथन दौड़

Bundelikhabar

जबलपुर में भारतीय सेना द्वारा 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध का स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है स्वर्णिम विजय वर्ष की विजय मशाल जबलपुर मैं है जिसको लेकर भारतीय सेना द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसके तहत जबलपुर के कोबरा ग्राउंड एक विजय रन मैराथन दौड़ का शुभारंभ लेफ्टिनेंट जनरल एस मोहन द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।

Screenshot 2021 1010 103413

जिसमें बड़ी संख्या में आर्मी के जवानों ने शिरकत की यह मैराथन दौड़ 50 किलोमीटर जबलपुर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए कोबरा ग्राउंड में समाप्त होगी जिसको लेकर पुलिस विभाग द्वारा भी जबलपुर के विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक व थाने का बल तैनात किया गया है वहीं सेना के अधिकारीयों कहना है कि विजय वर्ष 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना को मिली जीत के लिए मनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य आम नागरिकों देश के प्रति और भारतीय सेना के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम किया जा रहा है इस विजय रन मैराथन दौड़ में भारतीय सेना के जवानों के साथ-साथ आम नागरिक भी शिरकत कर सकेंगे इस मैराथन दौड़ में आर्मी के 100 से अधिक जवानों ने शिरकत की है


Bundelikhabar

Related posts

सागर संभाग के कृषि यंत्र अब बिकेंगे विदेशों में

Bundeli Khabar

केन्द्रीय जेल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Bundeli Khabar

श्रावण मास में भोले की शरण मे पहुँचे प्रभारी मंत्री सकलेचा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!