33.9 C
Madhya Pradesh
July 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211101 WA0010
मध्यप्रदेश

ब्लॉक कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटैल की जयंती व स्व. इंदिरा गाँधी जी के बलिदान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

Bundelikhabar

पुण्य स्मरण कार्यक्रम के साथ हुई विचार गोष्टी।

सागर / लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रमोंं का आयोजन पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया । जहाँ कांग्रेसियों ने रजाखेड़ी बजरिया स्थित लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुुये देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण कर संजीवनी बाल आश्रम में फलों का वितरण किया गया। तदोपरान्त विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, कलु गोविन्द पटेल, अशरफ खान, मोतीलाल पटेल, विहारी कुर्मी, दिनेश कुर्मी, संजय रोहिदास, सन्दीप चोधरी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से निशांत आठिया, निहाल पांडे, वीरेन्द्र जैन,दुर्गेश अहिरवार, राधेश्याम राय,गुड्डू रैकवार, सचिन चौबे, धर्मेन्द्र रजक, अरविंद कुर्मी, संदीप वर्मा, चन्दन रैदास आदि मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

मध्य प्रदेश में नाबालिगों के साथ हुए अपराधों की चार सालों में तीन सौ गुना बढ़ोत्तरी

Bundeli Khabar

अटल भूजल योजना की जिला यूनिट की कलेक्टर ने ली बैठक

Bundeli Khabar

पुलिस थाना पाटन मे नियम नागरिकों के अलग स्टॉफ के लिए अलग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!