22.3 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210703 WA0024
मध्यप्रदेश

बिजावर एसडीएम की कार्यवाही

Bundelikhabar

एसडीएम ने पकड़ा 2 टैक्सियों में भरा पीडीएस का गेहूं और चावल

बिजावर/संववाददाता

बच्चों और गरीबों को वितरित होने वाले पीडीएस का चावल और गेहूं पकड़कर एसडीएम ने कार्रवाई की है। जिसमें करीब 20 क्विंटल अनाज बताया जा रहा है। शनिवार को दोपहर दो टैक्सियों में भरा पीडीएस का अनाज एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने पकड़ा जिसे उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए तहसील कार्यालय में जप्त करवाया। जानकारी के अनुसार एसडीएम को सूचना मिली कि दो टैक्सियों में पीडीएस का राशन ले जाया जा रहा है जिस पर एसडीएम ने उन टैक्सी मैं भरा पीडीएस का राशन देखा और आवश्यक कागजात दिखाने को चालकों से कहा गया। जब चालकों द्वारा मौके पर कागजात नहीं दिखाए गए तो कार्रवाई के लिए राशन तहसील कार्यालय में जप्त करवा दिया गया। वहीं आशंका जताई गई है कि बच्चों और गरीबों के इस राशन को व्यापारियों के पास बेचे जाने की साजिश चल रही थी। वही एसडीएम ने संबंधित से आवश्यक कागजात मंगवाने के निर्देश दिए हैं और उन्होंने कहा कि अगर उचित कागजात नहीं मिले तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20210703 WA0024

Bundelikhabar

Related posts

सफल रेस्क्यू के बाद भी बोरबेल में गिरे बच्चे की मौत

Bundeli Khabar

कलेक्टर ने पुलिस लाइन में तानी रायफल: एसपी भी रहे उपस्थित

Bundeli Khabar

कोरोना योद्धा सम्मान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!