बिजावर /सुरेश रजक
नगर बिजावर के मोहनगंज मोहल्ले में इन दिनों शराबियों द्वारा जमकर उत्पात किया जा रहा है शराबियों के द्वारा यह भी नहीं देखा जा रहा है कि वह जहां से शराब पी रहे हैं वह सार्वजनिक स्थल है एवं यहीं पर भगवान शिव का मंदिर भी है जो भक्तों की आस्था का प्रतीक है।
लेकिन सभी बातों को दरकिनार कर शराबी रस रंग पार्क में ही शराब पीते हैं और शराब की खाली बोतले और डिस्पोजल यही फेंक देते हैं जिससे पार्क में गंदगी फैलती है।
वहीं स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया पार्क में रात के वक्त लाइट नहीं जलाई जाती तथा पार्क के पास लगी बड़ी लाइट भी बंद रहती है जिससे शराबी अक्सर अंधेरे का फायदा लेकर शराब पीने बैठ जाते हैं उन्होंने बताया कि नगर परिषद का कोई भी कर्मचारी पार्क में नहीं आता है इन दिनों रसरंग पार्क की हालत बत्तर है जगह-जगह कूड़ा एवं गंदगी है लोगों ने बताया कि पार्क की दीवार से नाली का पानी पार्क के अंदर आता है जिससे पार्क में कीचड़ हो जाता है जिससे लोगों के गिर जाने का डर बना रहता है।

