पाटन / पुलिस मुख्यालय द्वारा डीएसपी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार वर्तमान एसडीओपी लोकेश डाबर को भैंसदेही बैतूल भेजा गया है साथ ही आशुतोष द्विवेदी जी को पुलिस मुख्यालय भोपाल से एसडीओपी पाटन की कामन सौंपी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष द्विवेदी 2014 के बैच के MPPSC द्वारा चयनित अधिकारी है जिन्होंने MPPSC में प्रथम प्रयास के दौरान ही यह उपलब्धि हासिल की थी साथ ही आशुतोष द्विवेदी जी ने टॉपर लिस्ट ने अपना स्थान सुनिश्चित किया था, जानकारी के अनुसार उनकी कार्यशैली लोगों से संपर्क सूत्र बनाने वाली है और एक बेहतर पुलिस अधिकारी के तौर पर अपनी छवि बनाई है।

