24 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1624294992569
मध्यप्रदेशUncategorized

टीका लगवाने वाले को खान-पान में भारी छूट के ऑफर

Bundelikhabar

टीकाकरण महाअभियान में वैक्सीन लगवाने वालों को मिलेगी अनेक रियायतें
होटलों में बिल पर 15% से 20% तक की छूट का ऑफर
मुफ्त जूस, कुकीज़ और बर्गर देने की भी की गई घोषणा

जबलपुर / सजल सिंघई

प्रदेश सरकार विश्व योग दिवस से प्रारंभ किए गए कोरोना टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने एवं आम जनमानस को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त संदीप जी आर के द्वारा विशेष पहल की जा रही है। निगमायुक्त के आह्वान पर कई होटलों रेस्टोरेंट और कैफे संचालकों के द्वारा अनेक आकर्षक योजनाओं की घोषणा की गई है । जिनका लाभ वैक्सीन लगवाने वालों को दिया जाएगा।

FB IMG 1624295001402

निगमायुक्त संदीप जी आर ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान के दौरान 21से 30 जून तक कोरोना का टीका लगवाने वालों को होटलों में भोजन पर 10% से 20% तक की छूट का ऑफर दिया जा रहा है । अनेक प्रतिष्ठानों के द्वारा मुफ्त जूस, कुकीज़ और बर्गर देने की भी घोषणा की गई है। इसी प्रकार शहर के प्रतिष्ठित विजन महल होटल द्वारा 21 से 25 जून के बीच वैक्सीन लगवाने वालों को 20% की रियायत दी जाएगी। न्यू पँवार

FB IMG 1624295011150

होटल एवं बड़कुल होटल द्वारा 10% छूट की घोषणा की गई है । इसके अतिरिक्त खटवानी ग्रुप के वीएलसीसी में वैक्सीनेशन कराने वालों को सर्टिफिकेट अथवा एसएमएस दिखाने पर 1000 रुपये का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा। सबवे रेस्टोरेंट के द्वारा फ्री कुकीज, द जूस बॉक्स के द्वारा मुफ्त जूस एवं ओलंपस कैफ़े एंड जूस हब ने टीकाकरण महा अभियान में वैक्सीन लगवाने वालों को मुफ्त बर्गर देने की घोषणा की है। निगमायुक्त श्री संदीप जी आर ने शहर के सम्माननीय नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में खुद का एवं अपने परिवार का वैक्सीनेशन कराकर इन सुविधाओं का लाभ लें।


Bundelikhabar

Related posts

केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण समारोह का जबलपुर में हुआ लाइव प्रसारण

Bundeli Khabar

आमरण अनशन: तबीयत खराब होने पर सकते में आए प्रशासन ने मानी सारी शर्ते, लिखित में दिया आश्वासन

Bundeli Khabar

जन सहायता समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनुपम पहल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!