पाटन// आज पाटन नगर में बंद के दौरान की गई एफआईआर में गिरफ्तारी देने आज हजारों लोग सड़कों पर उतरे, जिसमें पुलिस द्वारा की गई वादा फरोशी के खिलाफ शांति पूर्ण गिरफ्तारी देने लोग पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में ठाकुर उदय भान सिंह के नेतृत्व में शांति पूर्ण अनशन का आह्वान किया गया था जिसमें आम लोगों ने अपनी स्वेच्छा से उपस्थिति दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस के आला अधिकारी ने आश्वासन देते हुए अनशन समाप्त कराया था किंतु बाद पुलिस द्वारा उक्त अनशन की एफआईआर दर्ज कर दी गई।

उक्त एफआईआर में अपनी गिरफ्तारी देने आज हजारों महिला पुरुष सड़कों पर उतर कर पुलिस थाना पाटन पहुंचे, पुलिस के इस दोहरे रवैए से लोगों का आहत होना लाजमी बताया जा रहा है।
हालांकि लोगों के अनुसार यदि दुर्घटनाएं होती है तो पुलिस को फायदा होता है क्योंकि पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन बदलने , ड्राइवर बदलने के नाम पर लाखों रुपए सुविधा शुल्क मांगा जाता है।
शेष अग्रिम खबर में ………

