30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1644503576343
मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का किया औचक निरीक्षण

Bundelikhabar

पाटन/सजल सिंघई
आज जिला कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का औचक निरीक्षण किया, एवं पाटन अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को देख कर बीएमओ पाटन सहित समस्त स्टॉफ की तारीफ करने में खुद को नही रोक पाए।

गैरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन समूचे मध्यप्रदेश में अपनी अलग छवि प्रतिपादित किये हुए है एवं प्रतिवर्ष प्रदेश स्तर पर कई पुरस्कार भी अर्जित करता है जिसका श्रेय खण्ड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ. आदर्श विश्नोई को जाता है।

FB IMG 1644503568737

साफ-सफाई और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की तारीफ़:
कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने आज पाटन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा यहाँ उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं मरीजों के उपचार के लिये की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की तथा साफ-सफाई और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की तारीफ़ भी की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र, ए एन सी वार्ड, लेबर रूम एवं ऑपरेशन थिएटर का भी अवलोकन किया तथा अस्पताल परिसर बनाये गये हर्बल गार्डन को भी देखा ।

डॉ इलैयाराजा ने इस अवसर पर अस्पताल में कायाकल्प अभियान के तहत किए गए कार्यों की भी तारीफ की आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने आगे भी इसी तरह काम करने के लिये यहाँ पदस्थ स्टॉफ को प्रोत्साहित किया । कलेक्टर द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पाई गई सफाई व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की भी सराहना की गई । उन्होंने इसे श्रेष्ठ शासकीय अस्पताल बनाने की दिशा में बीएमओ डॉक्टर आदर्श विश्नोई द्वारा किये जा रहे प्रयासों की तारीफ भी की ।


Bundelikhabar

Related posts

अपनी मीटर रीडिंग स्वयं भेजें और पाएं स्मार्ट फोन- विद्युत विभाग की जोरदार पहल

Bundeli Khabar

युवा कांग्रेस ने शहीद दिवस पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

अब 100 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे दफ़्तर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!