29.6 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1643517583624
मध्यप्रदेश

एसडीएम की सराहनीय पहल:बेटियों को दिलाया हक

Bundelikhabar

पहली पेशी में ही बेटियों को दिलाया उनका हक
एसडीएम सिहोरा ने पिता की जमीन में दिलाई हिस्सेदारी

एसडीएम सिहोरा ने फौती नामांतरण के एक मामले में पहली पेशी में ही तहसीलदार न्यायालय के आदेश को पलटकर दो सगी बहनों को स्वर्गीय पिता की भूमि पर उनका हक दिलाकर नजीर पेश की है।

जबलपुर/ब्यूरो

प्रकरण के बारे में एसडीएम सिहोरा आशीष पाण्डे ने जानकारी देते हुये बताया कि सोनेलाल की मृत्यु हो गई थी। उसके पुत्र गुड्डु ने धोखा देकर और अपने आप को स्वर्गीय सोनेलाल का एक मात्र वारिस बताकर ग्राम कछपुरा स्थित खसरा नम्बर 501/1 की 0.29 हेक्टेयर भूमि अकेले अपने नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज करवा ली थी। श्री पाण्डे ने बताया कि नामांतरण अधिकारी तहसीलदार न्यायालय के गुड्डु का नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने के आदेश से व्यथित होकर स्व. सोनेलाल की पुत्रियों श्रीमती रामबाई एवं पूनाबाई ने उनके न्यायालय में अपील की।

श्री पाण्डे ने बताया कि प्रकरण में दोनों पक्षों को बुलाकर उन्हे सुनवाई को मौका दिया गया। सुनवाई के दौरान पाया गया कि तहसीलदार न्यायालय द्वारा फौती उठाने का विवादित आदेश पारित करने के पूर्व दोनों बहनों को उनका पक्ष जानने लिखित सूचना दिया जाना चाहिये थी जो नहीं दी गई। इस वजह से वे न्याय पाने से वंचित रह गईं। उन्होंने बताया कि रामबाई और पूनाबाई दोनों आपस में सगी बहने है कानून के तहत फौती उठाकर सोनेलाल के स्थान पर अपीलार्थी रामबाई एवं पूनाबाई का नाम भी शामिल शरीक राजस्व रिकार्ड में दर्ज किया किया जाना चाहिये था।

एसडीएम सिहोरा के अनुसार प्रकरण में सुनवाई के बाद तहसीलदार न्यायालय के आदेश को रद्द कर मृतक सोनेलाल की मौजा कछपुरा स्थित भूमि पर सभी विविक बारसान पुत्र गुड्डु तथा दोनों पुत्रियों रामबाई एवं पूनाबाई का नाम भू-अभिलेख में दर्ज करने के आदेश दिये गये। आदेश की प्रति मौके पर मौजूद दोनों बहनों रामबाई और पूनाबाई को भी सौंपी गई।


Bundelikhabar

Related posts

बिना लायसेंस बीज विक्रय करने पर एफआईआर दर्ज

Bundeli Khabar

सरस्वती शिशु मंदिर में पाटी पूजन के साथ हुआ विद्यारम्भ संस्कार

Bundeli Khabar

चोरो ने किया मन्दिर की दानपेटी में हाथ साफ,दानपेटी का ताला तोड़कर उड़ाए लगभग दस हजार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!