29.1 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
siwan news painful death of a girl stuck to 11 thousand volt electric wire anger among villagers 007cefcd84de9f08236f879ef019677c
मध्यप्रदेश

करंट की चपेट मे आने से एक की मौत सात घायल

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
पुलिस थाना पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम ग्वारी मे आज एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे एक व्यक्ति की मौत और सात लोग घायल हो गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम 7 बजे मजदूरों का लेवर वहाँ टाटा 407 बिजली लाइन की चपेट मे आ जाने वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई एवं सात अन्य मजदूर घायल हो गए है जिसमे से अधिकतर मजदूर मंडला जिले के बताये जा रहे है जो ग्राम गवारी मे मजदूरी करने आये हुए थे 407 वाहन से घर लौटते समय उक्त हादसा हो गया, घटना के तुरंत बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पाटन लाया गया, डॉक्टर ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया एवं दो गंभीर घायलों कों मेडिकल अस्पताल जबलपुर रेफर कर दिया गया बाकि साधारण घायल लोगों का इलाज पाटन अस्पताल मे चालू है। मृतक रोशन ग्वारी गांव में गांव के ही एक खेत में बने मकान में रुके हुए थे मंडला जिले के मजदूरों को अपनी 407 वाहन क्रमांक MP 20 GB 3049 से ग्वारी गांव से मंडला छोड़ने के लिए अपनी टाटा 407 लेकर ग्वारी आया था, 407 वाहन क्रमांक MP 20- GB-3049 से ग्वारी गांव से मंडला छोड़ने जाने वाला था मजदूरों का सामान लोड करने के लिए ड्राइवर ने गाड़ी को 11KV बिजली लाइन के नीचे खड़ा कर दिया, मजदूर सामान लोड करने के दौरान गाड़ी के ऊपर से जा रही पावर लाइन से टच हो गए जिससे मजदूर करंट की चपेट मे आ गए तथा ड्राइवर की मौके पर मृत्यु हो गई, जिसमे ड्राइवर रोशन लाल बरसैंया की मौत हो गई तथा रमेश, प्रमोद मरावी,राजेंद्र धुर्वे, इंदिरा बाई मरावी, झम्मू बाई साधारण रूप से घायल हुए एवं सोनू कुशराम,त्रिज्या बाई को मेडिकल हॉस्पिटल जबलपुर रेफर कर दिया।

IMG 20251017 WA0104

ज्ञात हो कि लोडिंग वाहन मे लगातार मजदूरों को लाने ले जाने का काम किया जाता जो कई बार दुर्घटना का शिकार होते है जिसका खामियाजा गरीब मजदूर बर्ग कों भुगतना पड़ता है किन्तु शासन प्रशासन के कानो पर जूँ भी नहीं रेंगता है ये वाहन प्रशासन की नाक के नीचे कमर्शीयल वाहन से मजदूर ढ़ोते रहते है किन्तु प्रशासनिक अमले को इससे कोई दिक्कत नहीं होती है अब इसकी जो भी वजह हो कि प्रशासन इन वाहनों पर कार्यवाही क्यों नहीं करता है जबकि वाहन चालानी कार्यवाही रोज की जाती है किन्तु लेबर वाहन क्यों छूट जाते है यह एक विचारणीय प्रश्न है।


Bundelikhabar

Related posts

पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया कांग्रेस नेता की हत्या का खुलासा

Bundeli Khabar

पाटन: निकाय चुनाव पुनर्मतदान के लिए हाई कोर्ट में पहुंचा प्रत्याशी

Bundeli Khabar

स्व. श्री नारायण प्रसाद चौधरी जी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजली सभा का किया आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!