29.1 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20251006 214335.Photos
मध्यप्रदेश

शरद पूर्णिमा महोत्सव : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर मे मनाया गया

Bundelikhabar

पाटन /संवाददाता 

पाटन नगर के वार्ड क्रमांक 08 गुरु मोहल्ला में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मे बड़ी धूम-धाम से शरद पूर्णमा का पर्व मनाया गया, जिसमे भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी की पूजा अर्चना के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमे जबलपुर संस्कारधानी की कलाकारा कल्पना सेन एन्ड टीम ने भगवान के मधुर भजनो की प्रस्तुति दी।

IMG 20251006 214131790 HDR scaled

ज्ञात हो की उक्त आयोजन पाटन नगर के मालगुजार स्व. पं. श्री भगवत प्रसाद गुरु जी परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है नगर के समस्त भक्तजन भक्ति भाव के साथ उक्त आयोजन मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं और नगर के समस्त लोग दर्शनों के लिए मंदिर प्रांगण मे उपस्थित हो कर पूजन अर्चना का लाभ अर्जित करते हैं।

IMG 20251006 212618783 HDR scaled

प्रति बर्ष की भांति इस बर्ष भी 6 अक्टूबर को पं. संजय गुरु, पं. संदीप गुरु, पं. सत्येंद्र गुरु, पं. सुधीर गुरु,पं.सुरेंद्र गुरु, पं.सचिन गुरु द्वारा भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी का विधि विधान से पूजन कराया गया जिसके बाद समस्त भक्तो को प्रसाद वितरण कर भजन संध्या का पुण्य लाभ अर्जित कराया गया।


Bundelikhabar

Related posts

तीनबत्ती व कटरा क्षेत्र में अभी दो महीने और लागू रहेगी धारा 144

Bundeli Khabar

अनुभूति कैम्प के जरिए छात्राओं ने ली पर्यावरण की जानकारी

Bundeli Khabar

ऑडी कार में अवैध शराब का परिवहन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!