28.7 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20250729 WA0024
मध्यप्रदेश

 धर्म संघ पाटन द्वारा किया गया चातुर्मास पुस्तक का विमोचन 

Bundelikhabar

पाटन /संवाददाता 

धर्म संघ पाटन द्वारा श्री नृत्य गोपाल मंदिर मे चातुर्मास व्रत कथा पुस्तक का विमोचन किया गया जिसमे नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि हिन्दू धर्म मे देव शायनी एकादशी के बाद श्रावण मास से महिला मण्डल द्वारा व्रत किए जाते है जो देव उठनी एकादशी तक चलते हैं जिसमे व्रत पूजन कार्य आदि किए जाते हैं जिसकी कथाओं के संकलन की पुस्तक धर्म संघ अध्यक्ष पं. श्री राजाराम त्रिपाठी जी द्वारा संकलित की गई है जो धर्म संघ पाटन के तत्वाधान मे विमचित की गई, इस अवसर पर सर्व प्रथम पं. यश त्रिपाठी जी द्वारा भगवान भोले नाथ का शिवार्चन कराया गया जिसमे भगवान भूत भावन शिव शंकर का आचार्य यश त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंतोच्चरण करते हुए संपन्न कराया गया।

धर्म संघ पदाधिकारी श्री रणधीर सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि प. श्री त्रिपाठी जी द्वारा धर्म के प्रचार प्रसार हेतु समय समय पर अनेक पुस्तके निकली जाती है जिसमे स्वरचित एवं संकलित होती हैं जिससे की धर्म ध्वजा को लोगों के हृदय मे लहराया जा सके और उक्त पुस्तकों का मुख्य उद्देश्य लोगों के हृदय मे धर्म रुपी गंगा का प्रवाह किया जा सके आगे उन्होंने बताया कि आज कल युग के इस दौर मे नई पीढ़ी मोबाइल मे इतनी व्यस्त हो गई है कि धार्मिक कार्यों की तरफ इनका रुझान कम होता रहा है जिससे की नैतिकता का पतन होता जा रहा है इसलिए धर्म के क्षेत्र मे लोगों कों जागरूक करना अति आवश्यक है।

विमोचन के मौक़े पर प. शिव कुमार त्रिपाठी, राघवेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, डॉ. चिंतन बबेले, आकाश अग्रवाल, विष्णु दत्त त्रिपाठी, विष्णु दत्त पाठक, हरिनारायण कुरेरिया, के साथ महिला मण्डल उपस्थित रहा।


Bundelikhabar

Related posts

मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन की अनुकरणीय पहल

Bundeli Khabar

मुख्यालय पर निवास जरूरी – कलेक्टर छतरपुर

Bundeli Khabar

छतरपुर: कलेक्टर का औचक निरीक्षण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!