23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 1 6
मध्यप्रदेश

छतरपुर को मिली फोर-लेन की सौगात

Bundelikhabar

झांसी-खजुराहो अनुभाग के छातीपहाड़ी से बमीठा तक बनी चार लेन सड़क का केन्द्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण, 86 किमी मार्ग पर 1185 करोड़ खर्च

छतरपुर/ ब्यूरो

गुरुवार का दिन प्रदेश के साथ छतरपुर जिले के लिए भी विकास की सौगात लेकर आया। छतरपुर को झांसी-खजुराहो चार लेन की सौगात मिलने से एनएच-39 मार्ग पर विकास की रफ्तार के लिए उन्नत चार लेन मार्ग शुरू होने से जिले के विकास के आयाम को पंख लगेंगे।

FB IMG 1631820259865

झांसी-खजुराहो अनुभाग के छातीपहाड़ी से बमीठा तक बनी चार लेन सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन परियोजना का नितिन गडकरी केन्द्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग ने गुरुवार की देर रात्रि को इंदौर से वर्चुअली लोकार्पण किया। 86 किमी मार्ग के निर्माण पर 1185 करोड़ खर्च रुपये व्यय किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश मंत्रीमंडल के अनेक मंत्री भी वर्चुअली उपस्थित थे।

FB IMG 1631819999306

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 पर निर्मित चार लेन के वर्चुअली लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम पचवारा नौगांव में एसडीएम नौगांव विनय द्विवेदी, एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर जी कुमारा स्वामी, महाप्रबंधक सह परियोजना निर्देशक पी.एल. चौधरी, ईईपीडब्लूडी आर.एस. शुक्ला एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Bundelikhabar

Related posts

आवास लोन के नाम पर ठगी करने वाले दंपत्ति समेत बैंक के अधिकारियों पर जबलपुर ईओडब्ल्यू ने किया मामला दर्ज

Bundeli Khabar

छिन्दवाड़ा: महाराष्ट्रीयन परिवारो में महालक्ष्मी का आगमन, ढाई दिवसीय महापूजा की हुई विधिवत शुरुआत

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र को छोड़कर बाकी सभी प्रदेशों से आवागमन बहाल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!