30.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
images 17
मध्यप्रदेश

मेडिकल कॉलेज में निजी एम्बुलेंस संचालकों की दबंगाई

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निजी एंबुलेंस संचालकों की गुंडई का मामला सामने आया है, जहां एक मरीज के परिजनों को सस्ते में एम्बुलेंस उपलब्ध कराना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया,जब निजी एंबुलेंस संचालकों ने युवक से मारपीट कर उसकी वृद्ध माँ की जान ले ली,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल पुलिस के मुताबिक नरसिंहपुर जिले की रहने वाली फूला बाई अहिरवार को लिवर से संबंधित बीमारी के चलते उसके बेटे हेमंत ने बीती 12 मार्च को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया था,जहां फूलाबाई का अस्पताल के वार्ड नंबर 16 में इलाज चल रहा था,बीती रात फूलाबाई के बगल वाले बेड में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई थी,जिस पर परिजनों को शव ले जाना था,जिसके लिए निजी एम्बुलेंस संचालक 8 हजार रुपए मांग रहे थे,लेकिन मृतक के परिवार के पास उतने पैसे नहीं थे,लाश ले जाने परेशान हो रहे परिजनों ने हेमंत से मदद मांगी,जिस पर हेमंत ने अपने किसी परिचित से बात कर 4 हजार रुपए में एम्बुलेंस तय करा दी,बस इसी से एम्बुलेंस संचालक और अस्पताल में काम करने वाले ठेका कर्मी नाराज हो गए, और एम्बुलेंस संचालक और ठेका कर्मी 15-16 की संख्या में वार्ड नंबर 16 में घुस गए,और बिना देर किए हेमंत को पकड़ कर मारने लगे,बेटे को पिटता देख वार्ड में भर्ती फूलाबाई चिल्लाने लगी,फूलाबाई को चिल्लाता देख आरोपियों में कुछ लोगों ने फूलाबाई को पैरों से कुचला, जिससे फूलाबाई की मौत हो गई, इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले,जिसके बाद मेडिकल स्टॉफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी,मौके पर पहुंची गढ़ा पुलिस ने मृतका फूलाबाई के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Bundelikhabar

Related posts

वन भूमि पट्टे वितरण योजना पर फिरा पानी, वन विभाग ने स्वयं उजाड़े आशियाने

Bundeli Khabar

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

Bundeli Khabar

कलेक्टर ने दी सख्त कार्यवाही की हिदायत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!