29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0907 083205
मध्यप्रदेश

हादसा: अस्पताल की गिरी सीलिंग

Bundelikhabar

जबलपुर / सजल सिंघई

जबलपुर के आगा चौक स्थित मेडीसिटी अस्पताल में सोमवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रूम नम्बर 301 का छज्जा की सीलिंग भरभराकर गिर गया। रूम में भर्ती शुभलता जैन 67 वर्ष बाल-बाल बच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में हुई घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रूम नंबर 301 में शुभलता जैन मरीज भर्ती थी। अचानक से रूम का छज्जा की सीलिंग नीचे गिर गई जिसकी वजह से भगदड़ की स्थिति बन गई है। मामले की सूचना मिलते ही लॉर्डगंज थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे वही पहले भी कई बार लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में बना रहता है कोरोनावायरस संक्रमण काल में भी अस्पताल में भर्ती मरीजों के मौत के बाद लाइफ मेडिसिटी अस्पताल में मरीजों के परिजनों द्वारा लापरवाही यों का आरोप लगता रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

विद्युत वितरण कंपनी में जल्द लागू होगी “विद्युत प्रहरी योजना

Bundeli Khabar

बिजावर : रेल लाओ अभियान में जुड़े हजारों लोग

Bundeli Khabar

युवा शक्ति संगठन द्वारा असहाय एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई गई राशन सामग्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!