22.2 C
Madhya Pradesh
November 5, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20250627 WA0014
मध्यप्रदेश

कानून के प्रति व्यक्ति को जागरूक बनाना विधिक साक्षरता शिविर का उद्देश्य: माननीय न्यायाधीश श्रीमती शंभावी सिंह

Bundelikhabar

 

 देश के कोने-कोने तक कानून की जानकारी पहुंचना विधिक साक्षरता का लक्ष्य:. माननीय न्यायाधीश श्रीमती अमृता मिश्रा तिवारी 

पाटन l तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नगर के तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम की शुरुआत न्यायमूर्ति श्रीमती अमृता मिश्रा( न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पाटन) व न्यायमूर्ति श्रीमती शंभवी सिंह( न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पाटन)व प्राचार्य सी. एस. ठाकुर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कियाl न्यायाधीश श्रीमती शांभवी सिंह ने अपने उद्बोधन में कानून एवं मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करना विधिक साक्षरता क्लब का उद्देश्य बताया l उनके अनुसार जब तक व्यक्ति को अपने अधिकारों और कानून का बोध नहीं होगा वह अपने विरुद्ध हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकेगा lवही न्यायमूर्ति श्रीमती अमृता मिश्रा तिवारी ने देश के कोने-कोने तक जागरूकता पहुंचाना इस शिविर का लक्ष्य बताया l

उन्होंने बताया कि आज भी एक बड़ा जन समुदाय कानून एवं अपने अधिकारों की जानकारी से वंचित है l ऐसे लोगों को न्यायिक जानकारी प्रदान करना जिससे वह शासन द्वारा प्रदत सभी योजनाओं का लाभ ले सकें और उन्नत जीवन जी सकें साथ ही न्याय तक भी उनकी पहुँच सुनिश्चित हो सके lकार्यक्रम के अंत में माननीय न्यायाधीश ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया l वहीं विद्यालय शिक्षा प्रारंभ करने वाले शिशुओं को टॉफियां बांटकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीl कार्यक्रम मे उपप्राचार्य सुजीत सिंह, शिक्षक अनिल पटेल, जसपाल सिंह ठाकुर, धनंजय प्यासी ,हेमंत शर्मा ,बृजेश विश्वकर्मा, कमलेश नामदेव, देविदीन पटेल , आकांक्षा सिंघाई, सृष्टि तिवारी, आकांक्षा मैम ,रुचि शर्मा ,प्रिया तिवारी व अन्य उपस्थित रहेl


Bundelikhabar

Related posts

पाटन:प्रेमी जोड़े से छेड़छाड़ करना पड़ा मँहगा

Bundeli Khabar

पीडीएस चावल की खुलेआम की जा रही खरीदी बिक्री

Bundeli Khabar

चीन की पोल पुणे के वैज्ञानिकों का दावा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!