22.2 C
Madhya Pradesh
November 5, 2026
Bundeli Khabar
Uncategorized

आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन अमानत, ऑपरेशन डिग्निटी के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित व सराहनीय कार्य

Bundelikhabar

इटारसी / रेलवे सुरक्षा बल (RPF) इटारसी द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, यात्रा के दौरान खोई हुई संपत्ति की वापसी, महिला व बालिका सुरक्षा के तहत सतत रूप से अभियान संचालित कर कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में दो अलग-अलग मामलों में त्वरित व सराहनीय कार्रवाई कर यात्रियों एवं परिजनों को राहत प्रदान की गई।

📌 प्रकरण 1 —ओवरनाइट एक्सप्रेस में छूटे दो बैग, ऑपरेशन अमानत के तहत सुरक्षित सुपुर्द

गाड़ी संख्या 22185 ओवरनाइट एक्सप्रेस से इंदौर से जबलपुर की यात्रा कर रहे यात्री श्री जितेंद्र निवासी डिंडोरी का रानी कमलापति स्टेशन पर पानी लेने के दौरान दो बैग ट्रेन में छूट गए।
सूचना प्राप्त होते ही RPF इटारसी द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। आरक्षक दाताराम गुर्जर ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों बैग इटारसी स्टेशन पर उतारकर RPF पोस्ट में सुरक्षित रखवाए।
बाद में यात्री के आने पर उसकी पहचान सुनिश्चित कर दोनों बैग सुपुर्द किए गए। यात्री ने अपनी संपत्ति सुरक्षित मिलने पर आरपीएफ इटारसी का आभार प्रकट किया।

IMG 20250701 WA0084
—

📌 प्रकरण 2 — ऑपरेशन डिग्निटी के अंतर्गत घर से नाराज होकर आई महिला को परिजनों के सुपुर्द

गाड़ी संख्या 22191 में यात्रा कर रही एक महिला की जानकारी रेलकर्मी द्वारा RPF इटारसी को दी गई। पूछताछ में उसने अपना पता विदिशा बताया तथा घर से नाराज होकर बिना बताए घर से भाग कर आने की बात कही।
RPF द्वारा तत्काल उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर महिला को उसके पति को सुपुर्द किया गया।

 

@YM_Dharm


Bundelikhabar

Related posts

नंबर वन स्मार्ट सिटी सागर

Bundeli Khabar

कलेक्टर ने एक बार फिर अधिकारियों पर ठोका जुर्माना

Bundeli Khabar

नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत “थंडेल” 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!