20.9 C
Madhya Pradesh
January 24, 2026
Bundeli Khabar
Home » घर-घर पहुंचकर टीकाकरण के लिए कर रहे प्रेरित
मध्यप्रदेश

घर-घर पहुंचकर टीकाकरण के लिए कर रहे प्रेरित

Bundelikhabar


बिजाााव(कपिल खरेे)- बिजाावरऔर बड़ा मलहरा जनपद क्षेत्र के सामाजिक अंकेक्षण के विलेज सोसल एनिमेटर द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत वह ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कोरोना गाइडलाइन की पालन करते हुए लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। संघ के जिला मीडिया प्रभारी कपिल खरे ने बताया कि बड़ा मलहरा क्षेत्र में संगठन के जिलाध्यक्ष भरत चतुर्वेदी और व्ही.एस.ए शुभम शर्मा ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं साथ ही वैक्सीन लगवाने के लाभ भी बता रहे हैं। इसी तरह बिजावर क्षेत्र में भी सामाजिक अंकेक्षण कार्य के व्ही.एस.ए द्वारा अभियान चलाकर टीकाकरण सेंटर में लोगों की मदद कर रहे हैं। सामाजिक अंकेक्षण जिला समन्वयक दीपक खरे ने कहा कि इस संकट की घडी मे सभी व्ही.एस.ए सोशल डिस्टेंस और मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग कर इस सामाजिक कार्य में सहयोग करें साथ ही वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में लोगों की मदद कर सहयोग कर सकते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

हर नागरिक की सुरक्षा हमारा दायित्व

Bundeli Khabar

हनी-ट्रैप में पुलिस ही करती थी ब्लैकमेल, एसपी ने तीन को किया निलंबित

Bundeli Khabar

श्रीराम कथा शुभारंभ पर निकाली भव्य कलश यात्रा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!