20.5 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
देश

महा कुम्भ 2025 : महा कुम्भ में लगा सदी का महा जाम

Bundelikhabar

जबलपुर/सौरभ शर्मा
प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में बिगत दो दिनों से वाहनो का जाम लगा हुआ है सड़क मार्ग पर लाखों वाहनों का काफिला खड़ा हुआ है, जिसमें करोडो लोग फसे हुए है इस श्रद्धा के महाकुम्भ में रात दिन वाहनो की लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई हैं जो इस सदी का शायद भारत मे सबसे लम्बा जाम है।

images 12
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा नगर से प्रयागराज के तट तक एक जैसा जाम लगा हुआ है जो लगभग 350 किलोमीटर लम्बा जाम है जिसमे लाखों वाहन फसे हुए हैं सूत्रों के अनुसार उक्त जाम में सभी प्रदेशो के सेकड़ों वाहन फसे हुए हैं जबलपुर जिले से शनिवार सुबह निकले लोग खबर लिखें जाने तक 350 किलोमीटर की दूरी तय नहीं कर पार कर पाए है जिसका मुख्य कारण है वाहनो की लम्बी लम्बी कतारें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहाँ जबलपुर से प्रयागराज तक जाम लगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर छतरपुर के रास्ते प्रयागराज जाने वाले वाहनों का जाम कबरई से प्रयागराज तक लगा हुआ है।

Screenshot 20250209 200258 Facebook
प्रशासन के बरिष्ठ अधिकारीगण अपने जिले की सीमा पर यात्रियों से विनम्र अपील कर रहे हैं की आप अपनी यात्रा कों यहीं विराम देते हुए वापिस अपने घर लौट जाएँ क्योंकि वाहनो का लम्बा जाम आप के लिए असुविधा पैदा कर सकता है इसी तारताम्ब में जबलपुर जिले के कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने सिहोरा पहुँच कर स्थिति का मुआयना किया।


Bundelikhabar

Related posts

रूस और यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी

Bundeli Khabar

पक्षपात पूर्ण प्राविधानों का परिणाम है आतंक

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!