31.7 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20250204 WA0006
मध्यप्रदेश

माँ ज्ञान दायनी का हुआ पूजन अर्चन

Bundelikhabar

पाटन – तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पाटन में आज वसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती का प्रकटोत्सव हर्ष एवं उल्लास पूर्वक मनाया गया उत्सव में सभी विद्यार्थियों एवं शाला परिवार के समस्त शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया माता सरस्वती के गीत उनकी पूजन अर्चन के भजन आदि का मधुर गायन विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का मन मोह गया। इस अनुष्ठान में तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य चरण सिंह जी ने माता सरस्वती का पूजन किया साथ ही समस्त छात्र-छात्राओं को वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आगामी परीक्षाओं की तैयारी एवं अच्छे भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित भी किया।

IMG 20250204 WA0003

इस पावन अवसर पर विद्यारंभ संस्कार हेतु नवीन छात्र-छात्राओं का प्रवेश भी विद्यालय में किया गया। बसंत पंचमी की शुभ तिथि विद्यारंभ एवं स्कूली शिक्षा प्रारंभ करने के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है अतः इस अवसर पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रवेश शुल्क में सहयोग करते हुए प्रवेश दिया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुजीत सिंह, राजेश नायक आदि के साथ ही समस्त स्कूल परिवार उपस्थित रहा ।


Bundelikhabar

Related posts

लोक अदालत में हुई ऐई साहब की मरम्मत

Bundeli Khabar

बिजावर: नयाताल में उगेंगे ताईवान के अमरूद

Bundeli Khabar

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बांटे कृषि यंत्र

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!