30.4 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Bundeli Khabar
images 6 3
देश

क्या हुआ जब हाई कोर्ट में बजने लगे जूही के गाने

Bundelikhabar

न्यूज रूम(सौरभ शर्मा)- दिल्ली उच्च न्यायालय में एक एक कर जूही चावला के गाने बजने लगे उसके बाद मा. न्यायधीश ने सुनवाई रोक दी। चूंकि मामला यह है की जूही चावला ने माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष 5जी के खिलाफ एक याचिका पेश की थी वर्चुअल सुनवाई के दौरान जूही चावला ने पब्लिसिटी के लिये अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर कर दी। जिससे कई लोग जुड़ गए किन्तु कुछ नासमझ लोगों ने साइड पर जूही चावला के गानों की लिंक शेयर कर दी जिससे कोर्ट रूम में जूही चावला पर फिल्माए हुए गाने बजने लगे। उन में से कई लोगों को मा. न्यायधीश के आदेश से म्यूट किया गया किन्तु जब कभी घूघट की आड़ से, तो कभी लाल लाल होंठो पर, तो कभी बन्नो की जाएगी बारात बजने लगे तो मा. न्यायालय ने अपनी सुनवाई रोक दी और कोर्ट टीम को आदेशित किया की इन लोगों को तलाश कर न्यायालय अवमानना का नोटिस जारी किए जाएं। बाद में न्यायालय ने अपनी नाराजगी जताई और

जस्टिस मीणा की पीठ ने कहा कि “कोर्ट ने पहली बार ऐसी याचिका देखी है जो खामियों से भरी हुई है जिसमे याचिकाकर्ता को मामले की पूरी जानकारी भी नही है और मामले की जाँच के लिए आया है।इससे यह जाहिर होता है कि ये याचिका केवल एक मीडिया पब्लिसिटी स्टंट के लिए लगाई गई है इसको मंजूरी कैसे दे सकते हैं और अपना फैसला सुरक्षीत रख लिया।”

images 5 3


याचिका के संबंध में जूही चावला ने कहा कि
“यह 5जी टेक्नोलॉजी बेहद खतरनाक है इसका प्रभाव इन्सानो के साथ साथ पशु पक्षियों एवं पर्यावरण पर भी घातक है।एवं आने वाली पीढ़ियों पर इसके बहुत दुष्परिणाम सामने आएंगे। इसलिये इसके परिणामो पर स्टडी कर उक्त प्रयोग की जांच करवाई जाए।”

images 6 3


Bundelikhabar

Related posts

सुखद नहीं है धर्म के नाम पर कट्टरता परोसना

Bundeli Khabar

पुतिन का भारत दौरा: आज होगी पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात

Bundeli Khabar

बुंलद हौसलों की उड़ान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!