31.2 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

पाटन : ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित हुआ उपनयन संस्कार

Bundelikhabar

.पाटन में हुआ 21 विप्र बटुकों का उपनयन संस्कार

पाटन/संवाददाता

विप्र जनों को एक सूत्र में बांधकर सनातन धर्म की रक्षा हेतु युवा पीढ़ी को जागृत करने के लिए निरंतर कार्य करने वाली अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद जबलपुर की पाटन इकाई द्वारा श्री परशुराम सर्व विप्र कुल परिषद पाटन के सहयोग से सामुदायिक भवन पाटन में 21 विप्र बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ, नगर एवं क्षेत्र के 11 वैदिक विद्वानों ने धर्म संघ अध्यक्ष पंडित राजाराम त्रिपाठी पंडित रमेश राजोरिया एवं पंडित पूरनलाल दुबे के मार्गदर्शन में वैदिक क्रियाएं संपन्न कराई इसके पश्चात बटुकों की भव्य शोभायात्रा नाग तालाब देवी मंदिर तक निकाली गई।

आयोजक मंडल की ओर से पंडित संदीप गुरु पंडित राम विनय करसोलिया पंडित राज शेखर त्रिपाठी , पंडित राघवेंद्र शुक्ला पंडित घनश्याम बबेले पंडित चिंतन बबेले, पंडित सतेंद्र बबेले, पंडित सुशील बबेले पंडित कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया की आगामी वर्ष में यह कार्यक्रम बृहद स्तर पर संपन्न होगा जिसका मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार एवं हमारी वैदिक मान्यताओं के प्रति समाज को जागृत करना है,

इस अवसर पर ग्रामीण एवं जबलपुर अखिल भारतीय ब्राम्हण एकीकृत परिषद जिला जबलपुर की जिला अध्यक्ष ममता प्यासी जी एवं उनकी टीम बड़ी संख्या में बटुकों के परिवार के सदस्य एवं गणमान्य जन उपस्थित थे ।


Bundelikhabar

Related posts

युवा शक्ति संगठन द्वारा असहाय एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई गई राशन सामग्री

Bundeli Khabar

महाअभियान में वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन ने दिखाई सख्ती वैक्सीनेशन सेंटर पर संख्या बढ़ने से की गई अतिरिक्त व्यवस्थाएं

Bundeli Khabar

जटाशंकर धाम में शिव विवाह पर होगा दस दिवसीय जटाशंकर महोत्सव का आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!