21.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 10 1
मध्यप्रदेश

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश में विश्व दिव्यांग दिवस पर होंगे कार्यक्रम

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

रचनात्मक गतिविधियों में दिव्यांग करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

भोपाल/ब्यूरो

विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर को राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में दिव्यांगजन रचनात्मक एवं खेलकूद गतिविधियों में भागीदारी कर प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे। भोपाल के शासकीय दृष्टिबाधित एवं मूकबधिर विद्यालय में पूर्व में हुई विभिन्न स्पर्धाओं के चयनित प्रतिभागी खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

दिव्यांग खिलाड़ियों की जागरूकता रैली

शनिवार को दिव्यांग खिलाड़ियों की जागरूकता रैली शासकीय नूतन महाविद्यालय से दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी। मध्यप्रदेश सहित 5 अन्य राज्य उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और उड़ीसा के दिव्यांग क्रिकेट सितारे आकर्षण का केंद्र होंगे। ये खिलाड़ी 4 दिसबंर से ओल्ड कैंपियन ग्राउंड में व्हीलचेयर क्रिकेट चेंपियनशिप में अपना हुनर दिखाएंगे। जागरूकता रैली में एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवक शामिल रहेंगे। वहीं जबलपुर के कमानिया गेट से दिव्यांगजनों द्वारा रैली निकाली जायेगी तथा रैली के समापन पर मानस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से रचनात्मक गतिविधि चित्रकला, गायन-वादन, नृत्य, खेलकूद गतिविधियाँ गोला फेंक, भाला फेंक, ट्राई साइकिल रेस, कैरम, वैशाखी दौड़ सहित स्वास्थ्य शिविर और अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

प्रयास जन सशक्तिकरण संस्थान द्वारा लगाया गया निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर

Bundeli Khabar

म.प्र.कांग्रेस द्वारा गठित जांच कमेटी पहुंची सागर

Bundeli Khabar

कलेक्टर ने म.प्र. विकास की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!