26.3 C
Madhya Pradesh
August 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230128 WA0030
मध्यप्रदेश

धामोनी वाले बाबा का सालाना उर्स 05,06 व 07 मई को होगा

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

आमिल आरिफ कब्बाल पार्टी और रईश मियां कब्बाल पार्टी के बीच होगा मुकाबला।

सर्वधर्म, कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इशहाक वली शामी उर्फ बाबा बालजती शाह रह.अलैह धामोनी वाले बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स क्षेत्रीय विधायक एवं उर्स कमेटी अध्यक्ष तरबर सिंह लोधी ( बंटू भैया ) के मुख्यातिथ्य में 05 मई से 07 मई तक सम्पन्न होगा। बाबा के सालाना उर्स की शुरुआत 05 मई शुक्रवार को वाद नमाज जुमा संदली चादर के साथ होगी तथा बाद नमाज इशा मीलाद शरीफ होगी। 06 और 07 मई की तमाम रात हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल आमिल आरिफ कब्बाल पार्टी मेरठ उत्तर प्रदेश और रईश मियां कब्बाल पार्टी नई दिल्ली के बीच कव्वालियों का मुकाबला होगा। उर्स आयोजन को लेकर दरगाह प्रबंध कमेटी द्वारा उर्स की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिसमें दरगाह सजावट व्यवस्था, बाजार व्यवस्था,स्टेज व्यवस्था, टेट-साउण्ड, डेकोरेशन व्यवस्था, देग- प्रसाद वितरण और साफ सफाई व्यवस्था के लिए प्रभारी बनाए गए हैं।


Bundelikhabar

Related posts

स्वतंत्रा दिवस की तैयारियों को ले कर समीक्षा बैठक

Bundeli Khabar

राखी का बंधन पुस्तक का प्रकाशन

Bundeli Khabar

डायल 100 पर ड्यूटी कर रहे आरक्षको पर लाठी दण्डो से हमला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!