20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230414 WA0025
मध्यप्रदेश

नेहरू युवा केन्द्र एवम जन सहायता समिति द्वारा मनाई गई अम्बेडकर जयंती

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी, शपथ एवं रैली का आयोजन
पाटन/संवाददाता
नेहरू युवा केंद्र जबलपुर द्वारा जन सहायता समिति, पाटन के सहयोग से आज दिनांक 14 अप्रैल 2023 को युवा मंडल एवं महिला मंडलों के बीच डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी का जन्म दिवस आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आचार्य जोगेंद्र सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पाटन द्वारा बाबासाहेब के चित्र पर फूल माला अर्पित कर किया गया, कार्यक्रम के दौरान पंडित संदीप गुरु पूर्व पार्षद, ठाकुर गजेंद्र सिंह पार्षद पाटन, जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक मदन कुमार दुबे, विजय राठौर, पत्रकार सौरव शर्मा, कुलदीप बबेले एवं राजेश खरे ,पवन बर्मन उपस्थित रहे आचार्य जागेंद्र सिंह, मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए अपने ओजस्वी विचारों में कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं युवाओं को समर सता के माध्यम से समाज में कार्य करने होंगे हमारी युवा पीढ़ी को रोजगार, समाज सेवा, खेलकूद जैसी योजनाओं का बृहद प्रचार प्रसार करना होगा एवं संविधान की रक्षा हेतु सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम का प्रचार-प्रसार भी किया जाना आवश्यक है आपने उपस्थित युवाओं को संविधान शपथ दिलाई, पत्रकार सौरव शर्मा ने जी20 कार्यक्रम की विषय वस्तु पर विस्तृत प्रकाश डाला, उपस्थित सहभागी महिला मंडल एवं युवा मंडल के सहयोगियों को आयोजित गतिविधियों के प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए, कार्यक्रम का संचालन रंजीत राठौर जन सहायता समिति के अध्यक्ष द्वारा किया गया कार्यक्रम में श्रीमती अनीता विश्वकर्मा एवं रहीसा बी का विशेष सहयोग रहा नेहरू युवा केंद्र, जबलपुर की ओर से कार्यक्रम सहायक, अतुल पांडे उपस्थित रहे एवं रंजीत राठौर ने सभी महिलाओं के लिए कारखाने खोलने के लिए प्रोजेक्ट रखा।

IMG 20230414 WA0022


Bundelikhabar

Related posts

“है प्रीत जहाँ की रीत सदा” नहीं रहे मनोज कुमार

Bundeli Khabar

स्मार्ट सिटी वर्चुअल समीक्षा बैठक

Bundeli Khabar

तीनबत्ती व कटरा क्षेत्र में अभी दो महीने और लागू रहेगी धारा 144

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!