26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220303 WA0024
मध्यप्रदेश

स्कूली बच्चों ने वाहन चालकों को थमाया गुलाब का फूल, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Bundelikhabar

रिपोर्ट/ सुधीर द्विवेदी सागर

सागर शहर के कर्रापुर स्थित पीएलपी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने मकरोनिया चौराहे पर यातायात जागरुकता अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मी और स्कूली बच्चों ने यातायात नियम का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया। यातायात सुवेदार ने बच्चों को वताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करना ही सड़क हादसे का मुख्य कारण है। चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट और बाइक पर हेलमेट का उपयोग करना चाहिये। वाहन में क्षमता से अधिक माल नहीं रखना चाहिए।

IMG 20220303 WA0028

चौपहिया या बड़े यात्री वाहन के पायदान व छतों पर बैठकर यात्रा नहीं करना चाहिए। तेज रफ्तार से वाहन न चलाकर निर्धारित गति में ही चलाएं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ख्याल रखें। बिना ड्राइविग लाइसेंस के वाहन चलाना यातायात का उल्लंघन है। वाहनों के इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण के अपडेट जांच रिपोर्ट, ड्राइविग लाइसेंस आदि आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य होता है। यातायात नियम के उल्लंघन पर जुर्माने का प्रविधान है। यातायात नियम के प्रति लोगों को जागरूकता करने की अपील की। विद्यालय संचालक ने राजेश प्रजापति ने सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग को धन्यवाद किया ।

IMG 20220303 WA0023

मौके पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, यातायात सुवेदार,बीजेपी नेता मिश्री चंद गुप्ता ,पूर्व पार्षद बाबूलाल रोहित,यातायात एवं मकरोनिया थाने के पुलिस कर्मी समेत स्कूली छात्र मौजूद रहे।

IMG 20220303 WA0026

Bundelikhabar

Related posts

उड़ना सड़क वार्ड क्र 10 में लोगों की पहली पसंद बने प्रत्याशी ठाकुर शत्रुघन सिंह

Bundeli Khabar

आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, अमित भटनागर बने प्रदेश सचिव

Bundeli Khabar

181 में लापरवाही बर्दाश्त नही – कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!