20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230315 WA0010
महाराष्ट्र

अथर्व फाउंडेशन द्वारा वुमेन अचीवर्स अवार्डस २०२३ आयोजन सम्पन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

बोरीवली। अथर्व फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रबोधनकार केशव सीताराम ठाकरे नाट्यमंदिर में वुमेन अचीवर्स अवार्डस २०२३ आयोजन किया गया। अथर्व फाउंडेशन के ट्रस्टी वर्षा राणे द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में दहिसर, बोरीवली, कांदिवली और मलाड के निवासियों के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बोरीवली के विधायक सुनील राणे, कैप्टन सुब्बालक्ष्मी ए. (सेवानिवृत्त) के साथ सेलिब्रिटी सारा खान, माधवी निमकर, किशोरी अंबिया, मृणाल कुलकर्णी, निकिता बिष्ट, अलीना राय, निकिता सोनी और दिगंबर नाइक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की परिकल्पना वर्षा राणे द्वारा की गई है। प्रतिभाशाली, प्रभावशाली और निपुण महिलाएं जिन्होंने खेल, कला, संस्कृति, सिनेमा, बहादुरी, गायन, नृत्य, सामाजिक कार्य, शिक्षा, महिला इनोवेटर्स, स्वतंत्र महिला, सिविल सेवा, सशस्त्र बल आदि की श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उन्हें अथर्व फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक जीवन में विशिष्ट पहचान बनाने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में उनके कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
अथर्व फाउंडेशन वुमेन अचीवर्स अवार्डस २०२३ के आयोजन पर यंग इमर्जिंग टैलेंट स्केटिंग का अवार्ड निशी जरीवाला को, यंग इमर्जिंग टैलेंट ड्रामा का अवार्ड रेणुका दलवी को, यंग इमर्जिंग टैलेंट फेंसिंग का अवार्ड आर्या बरगदे को, यंग इमर्जिंग टैलेंट डांस का अवार्ड वैष्णवी भट्ठ को , एक्सीलेंस इन द फील्ड ऑफ डांस आर्ट्स, कल्चर सिनेमा केटेगरी का अवार्ड विद्या श्रीराम को, एक्सीलेंस इन द फील्ड ऑफ द म्यूजिक आर्ट्स कल्चर सिनेमा केटेगरी का अवार्ड योगिता परब को, इंस्पिरेशनल फीमेल लीडर का अवार्ड डॉ सुजाता सिंघी को, एक्सीलेंस अवार्ड इंस्पिरेशनल फीमेल लीडर का अवार्ड मिस मीना मिश्रा को, वोमेन इनोवेटर एंट्रीपर्णीयूर का अवार्ड मिस नियति सक्सेना को, एक्सीलेंस अवार्ड वुमन इन्नोवेटर एंटरप्रेन्योर का अवार्ड मिस सोनाली कोचरेकर को, एक्सीलेंस अवार्ड एंटरप्रेन्योर वेलनेस का अवार्ड विजेयता वाजकर को, एबल सेल्फ इंडिपेंडेंट वुमन का अवार्ड, प्रगलभा गंगाल को, फ्यूचरिस्टिक फीमेल का अवार्ड मिस कैप्टेन निरीक्षा सानिल को, एक्सीलेंस अवार्ड फ्यूचरिस्टिक फीमेल का अवार्ड मिस खुसबू नांबियार को, रंगोली आर्टिस्ट स्केचर यूनर द आर्ट्स का अवार्ड मिस जनखना भंसाली को क्रेटिव आर्टिस्ट अंडर थे आर्ट्स क्राफ़्ट्स केटेगरी का अवार्ड मिस नीलिमा कुलकमी को, स्पोर्ट्स ऑफ़ द ईयर मल्लखम्भ का अवार्ड श्रुति उटेकर को, एक्सीलेंस अवार्ड स्पोर्ट्स वोमेन ऑफ़ थे ईयर बॉक्सिंग का अवार्ड मिस स्नेहा सुधाकर शेलर को, एडवेंचर वोमेन का अवार्ड मिस सिद्धि राणे को, एक्सीलेंस इन जौमलिस्म का अवार्ड मिस नेहा पुरव को, पीसमेकर आध्यात्मक का अवार्ड डॉ अमृता अंबेरकर को, सोशल एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड, मिसेज़ सलमा इक्राम मेमन को, आउटस्टैंडिंग ब्लॉगर इंफ्ल्यूएंसर का अवार्ड आस्था प्रभु को दिया गया।
भारतीय महिलाओं का इतिहास शक्तिशाली महिलाओं से समृद्ध है। महिलाओं ने कई बाधाओं को तोड़ा है और अपने अधिकारों के लिए कड़ी मेहनत की है और कला, विज्ञान, कानून, राजनीति आदि के क्षेत्र में प्रगति और उपलब्धि हासिल की है। इन महिलाओं ने महान ऊंचाइयों को हासिल किया है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।अथर्व फाउंडेशन विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करता है और दूसरों को अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में ऊंचाई हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।


Bundelikhabar

Related posts

जागतिक स्वच्छता दिनानिमित्त ‘फ़ॉर फ़्यूचर इंडिया’ संस्थेची भव्य स्वच्छता मोहीम

Bundeli Khabar

बीएमसी का महापौर आम आदमी पार्टी का होगा – प्रीति शर्मा मेनन

Bundeli Khabar

एड. राजेश मोरे बने बोरीवली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!