33.9 C
Madhya Pradesh
July 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230315 WA00082
मध्यप्रदेश

धामोनी वाले बाबा के तीन दिवसीय उर्स की तैयारियां जोरों प

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

5 से 7 मई तक सम्पन्न होगा सालाना उर्स।

सागर/ब्यूरो

सर्वधर्म, कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इशहाक वली शामी उर्फ बाबा बालजती शाह रह. अलैह। धामोनी वाले बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स 05 मई से 07 मई तक सम्पन्न होगा। बाबा के सालाना उर्स की तैयारियां जोरों पर हैं। धामोनी वालें बाबा के सालाना उर्स की शुरुआत 05 मई शुक्रवार को वाद नमाज जुमा संदली चादर के साथ होगी तथा बाद नमाज इशा मीलाद शरीफ होगी। 06 और 07 मई की तमाम रात हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल आमिल आरिफ कब्बाल पार्टी मेरठ उत्तर प्रदेश और रईश मियां कब्बाल पार्टी नई दिल्ली के बीच कव्वालियों का मुकाबला होगा। यहां होने वाले उर्स में दूर दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर आते हैं।उर्स आयोजन को लेकर दरगाह प्रबंध कमेटी द्वारा उर्स की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिसमें दरगाह सजावट व्यवस्था,बाजार व्यवस्था,स्टेज व्यवस्था, टेट-साउण्ड, डेकोरेशन व्यवस्था, देग- प्रसाद वितरण और साफ सफाई व्यवस्था को लेकर बनाये गये प्रभारी बनाए गए हैं।


Bundelikhabar

Related posts

प्राकृतिक_आपदा के प्रकरणों में शिथिलता नही बरते- कलेक्टर छतरपुर

Bundeli Khabar

सेंट्रल जेल का हुआ निरीक्षण

Bundeli Khabar

जिला मुख्यालय से किसी भी हाल में बारिश में संपर्क नही टूटना चाहिए: मंत्री कमल पटेल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!