29 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1645589276968
मध्यप्रदेश

निर्देश: सहारा इंडिया 3 दिन में जमा राशि वापिस करे

Bundelikhabar

जनसुनवाई में 106 आवेदन प्राप्त हुये
10 मिनट के भीतर कल्याणी पेंशन के प्रकरण हुए स्वीकृत
सहारा इंडिया 3 दिन में जमा राशि वापस करें- कलेक्टर इलैयाराजा

जबलपुर/ब्यूरो

कलेक्टर इलैयाराजा टी.ने आज जनसुनवाई के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों से 106 आवेदन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों का निराकरण तत्काल करें। उन्होंने स्वयं भी संबंधित अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेकर प्रकरणों का निराकरण किया। आज मुख्य रूप सीमांकन, अवैध कब्जा, दिव्यांग सहायता, खाद्यान्न सुनिश्चित कराने, विधवा पेंशन, नि:शक्त प्रमाण पत्र बनवाने, फौती नामांतरण, सीमांकन, आयुष्मान कार्ड बनाने, अतिक्रमण हटाने, आवास योजना का लाभ देने, पट्टा प्रदान करने, इलाज के लिए सहायता, बीपीएल कार्ड बनाने, सहारा इंडिया से जमा राशि दिलाने, नाली निर्माण, मुद्रा लोन पर धोखाधड़ी, राजस्व रिकार्ड प्रदाय करने, नक्शा सुधार, अभिलेख में नाम दर्ज करने, रोजगार सुनिश्चित करने, अनुकंपा नियुक्ति, गौशालाओं के प्रबंधन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति का लाभ देने, धान उपार्जन के भुगतान आदि से संबंधित आवेदन थे।

कोविड के दौरान दमोह नाका निवासी लता विश्वकर्मा के पति के निधन होने पर उसके भरण पोषण व बच्चों के इलाज के लिये कलेक्टर श्री इलैयाराजा ने रेडक्रॉस से 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी साथ ही उनके बच्चों के इलाज समुचित हो इसके लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिये तथा 10 मिनट के भीतर उसके कल्याणी पेंशन स्वीकृत किये साथ ही बीपीएल कार्ड बनाने की प्रक्रिया की गई। तत्काल कल्याणी पेंशन स्वीकृत होने पर सामाजिक न्याय विभाग के श्री कैलाश पटेल व नगर निगम की तरूणा निपसैय्या को कलेक्टर ने प्रशंसा पत्र देने को कहा।

इसी प्रकार 85 वर्षीय बती बाई जो कि शहपुरा भिटौनी बिलपठार के निवासी हैं उन्होंने अपनी समस्या कलेक्टर को बताई जिस पर कलेक्टर ने तत्काल ही 5 हजार रुपये के चेक रेडक्रास से दिये। रांझी पिपरिया निवासी श्री लक्ष्मण नामदेव ने बताया कि चार साल से उनके सीमांकन का प्रकरण है जिसका निराकरण नही हो पा रहा है इस पर कलेक्टर ने तत्काल तहसीलदार को फोन लगाकर यथास्थिति की जानकारी ली और कहा कि पहले बंटाकन करायें फिर सीमांकन करा दी जायेगी।

सहारा इंडिया में जमा राशि नहीं मिलने पर परेशान लोग कलेक्टर से निवेदन किया कि उनकी जमा राशि वापस नहीं हो रही है। इस पर कलेक्टर ने सहारा इंडिया के प्रतिनिधि को फोन लगाकर कहा कि 3 दिन के भीतर जमा राशि वापस करें अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जायेगी। सहारा इंडिया भी 3 दिन में राशि वापस करने को कहा।

जनसुनवाई में आये अधिकांश प्रकरणों में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर कहा कि प्रकरण के निराकरण सुनिश्चित कर अवगत कराये। इसके साथ ही आज आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड व राशन कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुश्री विमलेश सिह, डिप्टी कलेक्टर मेघा पवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Bundelikhabar

Related posts

जूनियर डॉक्टरों द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट के विरोध में नगर निगम में हड़ताल

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की तैयारियां जोरों पर

Bundeli Khabar

एमपी चुनाव: स्टार प्रचारक लापता बाबाओं की बढ़ी डिमांड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!