27.5 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 8
मध्यप्रदेश

बड़ी कार्यवाही : कार्य में लापरवाही बरतने पर 13 सहायक प्रबंधक, 2 प्रबंधक एवं 4 उप महाप्रबंधक का वेतन रोका

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

ग्वालियर/ब्यूरो

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने पर मुरैना वृत्त अंतर्गत 13 सहायक प्रबंधक, 2 प्रबंधक सहित 4 उप महाप्रबंधकों का नवम्बर माह का वेतन रोक दिया गया है।  कंपनी के महाप्रबंधक संचारण संधारण वृत्त मुरैना पी.के.शर्मा ने बताया कि कंपनी के निर्देशानुसार वृत्त अंतर्गत पदस्थ सभी उप महाप्रबंधक से लेकर प्रबंधक स्तर तक के कार्मिकों को प्रतिमाह विद्युत कनेक्शन चेकिंग के लिए पदवार लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं। समीक्षा में इन कार्मिकों द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कार्य  नहीं किये जाने नवम्बर माह के वेतन को निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति होने तक रोकने की कार्यवाही की गई है। कंपनी द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं किये जाने पर दिसंबर माह में भी इसी प्रकार कार्यवाही की चेतावनी जारी की गई है।

कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि उपभोक्ताओं को कंपनी बेहतर से बेहतर सेवाएँ देने के लिए कृत-संकल्पित है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने मैदानी अधिकारियों से कहा है कि वे उपभोक्ता सेवाओं के साथ कंपनी हित के कार्य पूरी सजगता और निष्ठा से  करें।  उन्होंने कहा है कि कंपनी के कार्य निष्पादन में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


Bundelikhabar

Related posts

दुष्कर्म पीड़िता ने बदले कथन किन्तु न्यायालय ने दिया आजीवन कारावास

Bundeli Khabar

नगर परिषद की उपेक्षा झेल रहे हैं निर्दलीय एवं कांग्रेस शासित वार्ड

Bundeli Khabar

25 से होगा श्रीमद भागवत कथा रस पान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!